पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। पकंज ने अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के लिए में खास जगह बनाई है। बीते कई फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी ने हर वर्ग के लोगों का दिल जीता है। पंकज को दर्शक हमेशा से जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता मानते हैं, जिसकी झलक उनके बातचीत और व्यवहार में साफ झलकती है। हाल ही पंकज एक साक्षात्कार में नजर आए, जहां उन्होंने खुलकर अपने बारे में बातचीत की। उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में पंकज ने अपनी पिछली रिलीज मैं अटल हूं को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्म 'मैं अटल हूं' के किरदार ने मेरी जिंदगी गहरी छाप छोड़ी है। मैं पहले से काफी बेहतर इंसान बन गया हूं।' गौरतलब है कि पंकज ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार पंकज खूब जमें। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन पंकज के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा।
3 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज ने कहा, 'मैं उनसे (अटल बिहारी वाजपेयी) कभी मिला नहीं हूं, लेकिन उनकी कई रैलियों में शामिल हुआ था। मेरे लिए यह गर्व की बात थी। उनके व्यक्तित्व ने मुझपर गहरा प्रभाव छोड़ा है। उनके भाषण, उनका आकर्षण और लोगों से वे जिस तरह से मिलते-जुलते थे वह प्रभावशाली था। मैं दिल से उनकी इज्जत करता हूं।
4 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज ने आगे कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार ने मेरे जीवन में काफी गहरा असर छोड़ा है। मैंने उनके स्वभाव से बहुत कुछ सीखा है। आज मैं जिस तरीके से जिंदगी और राजनीति को देखता हूं। इसके पीछे फिल्म का अद्भुत अनुभव है। इसके जरिए मैं एक बेहतर इंसान बना। इसके साथ ही मेरे अंदर लोगों के प्रति सहानुभूति और दया पहले से अधिक बढ़ गई है। मुझे लगता है कि मैं पहले से ज्यादा लोकतांत्रिक हो गया हूं। मैं अब हर उस व्यक्ति की भी इज्जत करता हूं, जो उन्हें नापसंद करता है। अगर किसी दिन मुझे कोई बताए कि वे मेरी फिल्म को पसंद नहीं कर रहे तो भी मैं उससे कोई शिकायत नहीं करूंगा।
Jaya Bachchan: जया बच्चन हैं काफी चिल, बेटी श्वेता और नातिन नव्या के दोस्त जया को करते हैं काफी पसंद
5 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल पंकज जल्द ही 'स्त्री 2' नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में पंकज के अलावा सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी नजर आएगी। फिल्म को अनुराग बसु निर्देशित करेंगे।
Srikanth First Look: नजरिया बदलने आया 'श्रीकांत', सामने आई राजकुमार राव की आगामी फिल्म की पहली झलक