फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maamla Legal Hai 2: एक बार फिर अपनी टोली के साथ धमाल मचाने को तैयार रवि किशन, 'मामला लीगल है 2' का एलान

Thu, 04 Apr 2024 12:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Apr 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
Maamla Legal Hai Season 2 announcement ravi kishan Nidhi Bisht Naila Grewal Anant Joshi series coming soon
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मामला लीगल है' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रवि किशन और अन्य कलाकारों की अदाकारी को भी दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं सीजन 1 के बाद अब रवि किशन अपनी टोली के साथ दूसरे सीजन में धमाल मचाने वापस आ रहे हैं। 'मामला लीगल है सीजन 1' में रवि किशन, अनंत जोशी और निधि बिष्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह सीरीज 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। सीजन को बहुत अच्छी समीक्षा मिली और दिल्ली के पटपड़गंज के अपने विचित्र और मनोरम कोर्ट रूम ड्रामा के लिए बहुत प्रशंसा मिली। अब पहले सीजन के एक महीने के भीतर ही नेटफ्लिक्स ने बेहद पसंद की जाने वाली वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है।

Maamla Legal Hai Season 2 announcement ravi kishan Nidhi Bisht Naila Grewal Anant Joshi series coming soon
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर सीजन 1 के शानदार कलाकारों के साथ 'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन की घोषणा की खबर साझा की। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'हंसता हुआ वकील सबसे अच्छा दिखता है, इसलिए पटपड़गंज के प्यारे लौट रहे हैं। 'मामला लीगल है' दूसरे सीजन के लिए लौट रहा है। सीरीज जल्द ही आ रही है केवल नेटफ्लिक्स पर।'



Mahira Khan: 'निकाह में डीजे से लेकर वेटर तक कोई रोक नहीं पाया अपने आंसू', माहिरा खान ने बताया सच

Maamla Legal Hai Season 2 announcement ravi kishan Nidhi Bisht Naila Grewal Anant Joshi series coming soon
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रवि किशन ने 'मामला लीगल है के सीजन 1' में एक वकील की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरीं। वे मामलों को जीतने के लिए अपनी चतुराई और कानूनी ज्ञान का उपयोग करते थे और अक्सर खामियों का फायदा उठाते थे। यशपाल शर्मा, नैला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी और निधि बिष्ट सहित अन्य सहायक कलाकारों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। शो में दर्शकों का मनोरंजन हास्य मजाकिया अंदाज और वन-लाइनर्स चुटकुलों से भी किया गया।
Deepika Padukone: दीपिका के गाने 'दीवानी-मस्तानी' की मुरीद हुई 'द ऑस्कर अकेडमी', क्लिप साझा कर बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Maamla Legal Hai Season 2 announcement ravi kishan Nidhi Bisht Naila Grewal Anant Joshi series coming soon
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें 'मामला लीगल है सीजन 1' के बारे में तो यह दर्शकों को पटपड़गंज जिला अदालत के माध्यम से एक कॉमेडी यात्रा पर ले जाती है। प्रत्येक 30 मिनट के एपिसोड में वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित असामान्य मामले पेश किए जाते हैं, जो मनोरंजन और सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण हैं। एक से एक अजीबो-गरीब मामले दर्शकों को बांधे रखते हैं। वहीं इसी के साथ अन्य कहानी भी चलती है, जो है वकील रवि किशन की, जो कोर्ट में इलेक्शन जीतकर प्रेजिडेंट बनना चाहते हैं।
Lok Sabha Elections: कमल हासन की सक्रियता से साउथ की सियासत गरमाई, प्रचार में उतरे तो जुटे लाखों प्रशंसक

विज्ञापन
Maamla Legal Hai Season 2 announcement ravi kishan Nidhi Bisht Naila Grewal Anant Joshi series coming soon
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज में रवि किशन एक वकील वीडी त्यागी की भूमिका में हैं, जो केस जीतने के लिए कानूनी खामियों का फायदा उठाता है। उनका सपना बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने का है। नायला ग्रेवाल ने हार्वर्ड से शिक्षित आदर्शवादी अनन्या श्रॉफ का किरदार निभाया है, जो वंचितों की मदद करना चाहती है, लेकिन पटपड़गंज में असभ्य व्यवस्था का सामना करती है।
Maidaan: यू/ए सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से पास हुई अजय देवगन की 'मैदान', लेकिन जोड़ना होगा यह डिस्क्लेमर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed