फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan: यू/ए सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से पास हुई अजय देवगन की 'मैदान', लेकिन जोड़ना होगा यह डिस्क्लेमर

Thu, 04 Apr 2024 11:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Apr 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn film Maidaan gets UA certificate with 181 30 minutes runtime Censor Board asked to add Disclaimer
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं अब यह फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है। रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी, लेकिन निर्माताओं से फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा है।

ajay devgn film Maidaan gets UA certificate with 181 30 minutes runtime Censor Board asked to add Disclaimer
मैदान - फोटो : instagram

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'मैदान' के निर्माताओं को फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा गया है, जिसमें लिखा है कि यह फिल्म सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध सच्ची घटनाओं, महान फुटबॉल खिलाड़ियों के विचारों और काल्पनिक तत्वों वाले लेखकों के शोध से प्रेरित एक काल्पनिक कृति है। साथ ही कहा गया है कि अस्वीकरण में यह भी लिखा होना चाहिए कि कुछ संवादों का उपयोग पूरी तरह से घटनाओं को नाटकीय बनाने के लिए किया गया है और यह फिल्म किसी अराजकता को भड़काने के लिए नहीं बनाई गई है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल, आईपीएल मैच के बाद मैदान में उतर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

ajay devgn film Maidaan gets UA certificate with 181 30 minutes runtime Censor Board asked to add Disclaimer
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं को उन दृश्यों में धूम्रपान विरोधी नोट्स जोड़ने के लिए भी कहा गया है, जहां किरदार स्क्रीन पर धूम्रपान करते हुए दिखाई देंगे। निर्माताओं से उनसे अंतिम क्रेडिट का उल्लेख हिंदी में भी करने को कहा गया है। वहीं बात करें फिल्म के अवधि की तो रिपोर्ट के अनुसार, मैदान का रनटाइम 181.30 मिनट लंबा है, जो लगभग 3 घंटे, एक मिनट और 30 सेकंड है।
BMCM-Maidaan: 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की भिड़ंत पर अली अब्बास जफर ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की यह अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn film Maidaan gets UA certificate with 181 30 minutes runtime Censor Board asked to add Disclaimer
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करेगी, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को श्रद्धांजलि है, जिसमें 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में टीम की जीत को दर्शाया गया है।
Suhana Khan: सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने में शरमाती हैं किंग खान की लाडली सुहाना, अनन्या ने ऐसे ली चुटकी

विज्ञापन
ajay devgn film Maidaan gets UA certificate with 181 30 minutes runtime Censor Board asked to add Disclaimer
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित 'मैदान' 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी।
Suhana Khan: सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने में शरमाती हैं किंग खान की लाडली सुहाना, अनन्या ने ऐसे ली चुटकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed