Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Lucky Baskhar title track out on Dulquer Salmaan 41st birthday film song has ultimate 90s vibe Beats viral
{"_id":"66a63aecea23a1727d0d9084","slug":"lucky-baskhar-title-track-out-on-dulquer-salmaan-41st-birthday-film-song-has-ultimate-90s-vibe-beats-viral-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का टाइटल सॉन्ग जारी, दुलकर सलमान के जन्मदिन पर निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का टाइटल सॉन्ग जारी, दुलकर सलमान के जन्मदिन पर निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : एक्स@dulQuer
Link Copied
साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने पर फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था। फिल्म के टीजर ने भी खूब धमाल मचाया था। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए 'लकी भास्कर' का गाना जारी कर दिया है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग अब खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
'लकी भास्कर'
- फोटो : एक्स@dulQuer
दुलकर सलमान की आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' का टाइटल सॉन्ग 28 जुलाई को जारी किया गया। प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप द्वारा गाया गया यह गीत पुरानी यादों को ताजा करता है, जिसमें क्लासिक बीट्स के साथ समकालीन धुनों का मिश्रण किया गया है। यह गाना 90 के दशक की याद दिलाता है और श्रोताओं को पुरानी यादें ताजा कराता है। दुलकर सलमान और 90 के दशक के संगीत के प्रशंसक इस ट्रैक का आनंद ले सकते हैं।
फिल्म 'लकी भास्कर'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकर ने इंस्टाग्राम पर टाइटल ट्रैक रिलीज पोस्ट करते हुए लिखा, '90 के दशक की बेहतरीन धुनों का आनंद लें। लकी भास्कर टाइटल ट्रैक पूरा गाना अब तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध है। जीवी प्रकाश का संगीतमय जादू, दिग्गज उषा उत्थुप के स्वर में।' इससे पहले फिल्म के टीजर में दुलकर के किरदार और कहानी की झलक देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'लकी भास्कर'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
टीजर वीडियो में दिखाया गया कि भास्कर बने दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाते हैं, जो फिल्म में एक काल्पनिक मगध बैंक में काम करते हैं। ऐसा लगता है कि वे रोज-रोज जागने, कपड़े पहनने, ट्रैफिक से बचने और कभी-कभी बैंक में जाकर केवल सिर हिलाने से थक चुके हैं। वे एक आम व्यक्ति हैं, जो अपना पूरा दिन दूसरों के लिए पैसा गिनने में बिताते हैं, लेकिन एक दिन उनके पास अचानक बहुत सारा पैसा आ गया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने यह पैसा कैसे कमाया।
विज्ञापन
5 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : एक्स@dulQuer
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के नागा वामसी और साई द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। यह फिल्म इस साल 7 सितंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।