मुंबई की फिल्म नगरी ऐसी है कि यहां शोहरत पाने के बाद बड़े बड़े सितारे अपनी जमीन को भूल जाते हैं। लेकिन, छोटे परदे की सुपरस्टार देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी जमीन, अपनी मिट्टी नहीं भूली हैं। असम में बनी हिंदी फिल्म ‘कूकी’ में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। एक छोटी सी मुलाकात में उनसे चार बातें हुईं और उसी दौरान चली चर्चा में वह बोलीं, “मेरे लिए किरदार का प्रकार मायने रखता है। परदे का आकार मेरे लिए मायने नहीं रखता...!”
2 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफडी) की स्नातक देवोलीना के लिए अभिनय बस एक सपने जैसा ही रहा। गुरुग्राम से पढ़ाई करने वह दिल्ली में फैशन तकनीक सीख रही थीं जब उन्हें एक मशहूर जेवरात कंपनी ने अपने यहां नौकरी ऑफर कर दी। मुंबई आई तो वह इसी नौकरी के लिए ही थीं, लेकिन भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नर्तकी देवोलीना के ‘डांस इंडिया डांस 2’ के लिए दिए गए ऑडिशन ने उन्हें दिला दिया धारावाहिक ‘सवारे सबके सपने प्रीतो’। इसके बाद तो ‘बिग बॉस’ में उनकी हैट्रिक बनी। ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू ने उन्हें देश के घर घर तक पहुंचाया और शोहरत का सातवां आसमान उन्होंने लगातार नापा।
3 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवोलीना को हाल ही में बड़े परदे पर फिल्म ‘कूकी’ में देखा गया। असम में बनी इस हिंदी फिल्म के लिए इसकी निर्माता जुन्मोनी ने जैसी ही देवोलीना की मदद मांगी, असम के शिवसागर में ही जन्मी देवोलीना तुरंत तैयार हो गईं। इस फिल्म में बलात्कार पीड़ित एक किशोरी के दर्द को अपने समाचार कार्यक्रम के जरिये दुनिया तक एक मुद्दा बनाकर रखने वाली पत्रकार के किरदार में देवोलीना को खूब सराहा।
4 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते सप्ताहांत देवोलीना के के गर्भवती होने की बातें भी सोशल मीडिया पर खूब होती रहीं। इस बारे में देवोलीना का यही कहना रहा कि ऐसा कुछ होने पर वह छुपाने वाली बात तो बिल्कुल ही नहीं होगी। छोटे परदे और बड़े परदे के बारे में बात करने पर वह कहती हैं, “एक कलाकार के लिए उसका किरदार मजबूत होना ही सबसे ज्यादा मायने रखता है, परदे का आकार-प्रकार मेरे लिए मायने नहीं रखता।”
Double Ismart: प्रभास ने डबल इस्मार्ट के गाने 'स्टेपामार' को बताया 'मेंटल एनर्जी सॉन्ग', साझा किया पोस्ट