इस समय फिल्मों का जिक्र चले तो चर्चा 'स्त्री 2' की हो रही है। लेकिन, इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' भी रिलीज हुई। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह फिल्म आई है। समीक्षकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है। खिलाड़ी की पिछली काफी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेअरस रही हैं, उनसे तुलना करते हुए देखें तो इसमें अक्षय कुमार के अंदाज की तो तारीफ हो रही है। कमाई के मामले में फिल्म के कैसे हाल हैं? आइए जानें...
Khel Khel Mein Box Office Day 3: 'स्त्री 2' की चमक के आगे फीका पड़ा अक्षय कुमार का खेल, जानें तीसरे दिन का हाल
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'खेल खेल' में को करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। उस हिसाब से फिल्म की जो कमाई हो रही है, वह शानदार तो नहीं कही जाएगी। ओपनिंग डे पर फिल्म 'खेल खेल में' ने 5.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई।
फिल्म ने दूसरे दिन 2.05 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन के मुकाबले यह कमाई आधी रही। फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती आंकड़ों में आज तीसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 2.03 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.13 करोड़ रुपये हो गया है।
विदेशों में भी इस फिल्म का हाल कुछ ठंडा सा है। 'खेल खेल में' ने वर्ल्डवाइड अब तक 12.5 करोड़ रुपये की कमाई ही की है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क , तापसी पन्नू , आदित्य सील , प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। फिल्म की कहानी भी प्रासंगिक है। यह फिल्म मोबाइल और तकनीक के कारण रिश्तों पर पड़ रहे असर को दिखाती है।
Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़
अच्छी कहानी, अक्षय कुमार की कॉमेडी और छुट्टियां का अवसर होते हुए भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसकी एक वजह फिल्म को रिलीज करने की टाइमिंग भी हो सकती है। 15 अगस्त पर फिल्म का मुकाबला एक तो स्त्री 2 से हुआ है, जो दर्शकों को बटोरने में सबसे आगे चल रही है। दूसरा 'वेदा', 'डबल इस्मार्ट' , 'थंगालान' और 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्में भी साथ रिलीज हुईं। कुछ असर इनका भी पड़ा है।
South Indian Horror Comedy Movies: साउथ की इन फिल्मों ने दी हॉरर कॉमेडी शैली को नई पहचान, देखकर आ जाएगा मजा