भरत में इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। ऐसे में 13 जून को हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' भी रिलीज हुई है। बाकी फिल्मों के साथ यह फिल्म भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कम कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई में उछाल आया। अब फिल्म की कमाई में दोबारा गिरावट आई है। आइए जानते हैं फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन।
2 of 5
हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का चौथे दिन का कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने ओपनिंग डे पर 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने चार करोड़ रुपये का करोबार कर लिया। इसके बाद फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। रविवार के दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले। आज सोमवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक एक करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से इस फिल्म ने भारत में अब तक 11.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।न
3 of 5
हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
'मिशन इंपॉसिबल 8' से मुकाबला
इससे पहले भारत में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में अच्छी कमाई की। फिल्म ने पहले ही दिन 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस फिल्म ने भारत में लगभग एक महीने में 100 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह से देखें तो मिशन इंपॉसिबल 8 ने हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन के मुकाबले अच्छी कमाई की है।
यह खबर भी पढ़ें: SIFF 2025: आमिर खान की पूर्व पत्नी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, शंघाई पहुंच कर दिखाई सिनेमा की ताकत
4 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कहानी
फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चे को अनोखा ड्रैगन मिलता है। वह उसे ट्रेन करता है। उसकी सवारी करता है। एक बड़ा ड्रैगन जब उसके इलाके पर कब्जा करता है तो वह लड़का अपने छोटे ड्रैगन की मदद से अपने इलाके की रक्षा करता है। फिल्म के सीन काफी अच्छे हैं।
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म के कलाकार
फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगिन' में मेसन थेम्स ने लीड रोल निभाया है। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में नजर आए। फिल्म को डीन डेब्लोइस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का लाइव एक्शन वर्जन है।