{"_id":"5bfe95aebdec2241cb56a985","slug":"will-smith-shared-a-touching-instagram-video-to-his-relationship-with-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे को लेकर भावुक हुए विल स्मिथ, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बेटे को लेकर भावुक हुए विल स्मिथ, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो
Wed, 28 Nov 2018 06:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
hollywood
- फोटो : self
Link Copied
हॉलीवुड के सुपर स्टार विल स्मिथ इन दिनों अपने परिवार को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें स्मिथ ने सोशल मीडिया पर एक अपने बेटे ट्रे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ अपने बेटे के साथ अपने संबंधों को लेकर बेहद भावुक नजर आए। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की है।
Trending Videos
2 of 2
Will Smith
स्मिथ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि ट्रे और मेरे बीच हमेशा ऐसा नहीं रहा है। उसकी मां से तलाक के बाद हम सालों से संघर्ष कर रहे थे। ट्रे को लगता था कि उसके साथ धोखा हुआ है। स्मिथ ने आगे लिखा है कि ट्रे को लगता था कि उसे अकेला छोड़ दिया गया है। मेरे बेटे के साथ एक प्यार भरे रिश्ते का ठीक होना एक आशीर्वाद जैसा है।
यह भावुक वीडियों स्मिथ ने मंगलवार को अबुधाबी के एक होटल के कमरे में बनाया था। स्मिथ ने कहा है कि मैं अबु धाबी में हूं, मैं ट्रे को साथ लाया हूं, हम यहां मस्ती कर रहे हैं। आमतौर पर मैं अपने बच्चों के लिए समय रखता हूं, ताकि वह अपने माता पिता के साथ वक्त बिता सकें, इसलिए हम यह कर रहे हैं।
आगे स्मिथ कह रहे हैं कि वह मेरे साथ यहां है। हम फार्मूला वन मस्ती कर रहे हैं और उसने मुझसे कहा आप जानते हैं डैड। मुझे अभी अहसास हुआ कि आप मेरे सिर्फ डैड नहीं हैं बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। यह सुनकर उनकी आंखों में आंसू नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।