फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Which film will be first shot in space Tom Cruise prepares to give tough competition to Russian team

अंतरिक्ष में किस फिल्म की होगी सबसे पहले शूटिंग? रूसी टीम को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में टॉम क्रूज

Fri, 06 Nov 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 06 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Which film will be first shot in space Tom Cruise prepares to give tough competition to Russian team
टॉम क्रूज - फोटो : instagram/tomcruise

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक, अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए नई-नई जगह तलाशते रहते हैं। बड़े पर्दे पर अभी तक हमने पृथ्वी के अलग अलग जगहों को तो देखा ही है। अब मेकर्स की निगाहें पृथ्वी के चक्कर लगा रहा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर है। आईएसएस पर शूटिंग के लिए रूस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह चाहता है कि वहां शूटिंग करने वाला पहला देश बने। इसके लिए एक अभिनेत्री की तलाश जारी है। हालांकि रूस को अमेरिका कड़ी टक्कर देने के मूड में है क्योंकि हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज पहले ही नासा के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर शूटिंग का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन

रूस की स्पेस एजेंसी रॉस्कॉसमॉस ने फिल्म बनाने के लिए देश के सबसे बड़े टीवी चैनल ‘चैनल वन’ के साथ हाथ मिलाया है। इसमें मुख्य भूमिका एक अभिनेत्री की होगी। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, ऐसी अभिनेत्री की खोज की जा रही है जिसकी उम्र 25 साल से लेकर 45 साल के बीच हो। फिल्म का किरदार इसी उम्र के आस-पास होगा। 30 नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे जिनमें से एक मुख्य अभिनेत्री होंगी जबकि एक बॉडी डबल। जिस भी अभिनेत्री का चुनाव किया जाएगा उसे स्कूल ऑफ कॉस्मोनॉट्स में तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। साथ ही उसकी शिक्षा उच्च स्तर की होनी चाहिए। चुनी गई अभिनेत्री पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। मुख्य अभिनेत्री के अलावा अभिनेता के चुनाव के लिए भी इसी नियम को माना जाएगा। फिल्म का नाम 'द चैलेंज' हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के स्पेस चीफ और रॉस्कॉसमॉस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन फिल्म के निर्माता होंगे। फिल्म के लिए 'चैनल वन' के साथ करार है। इसकी वजह से फिल्म की तैयारियों को लेकर 'चैनल वन' पर कई कार्यक्रम देखे जा सकेंगे जिससे देश में अंतरिक्ष गतिविधियों की लोकप्रियता और बढ़ेगी।
 
वहीं टॉम क्रूज की योजना है कि अक्तूबर 2021 में एलन मस्क के रॉकेट क्रू ड्रैगन स्पेसशिप से आईएसएस जाया जाए। टॉम क्रूज की इस फिल्म को डाग लिमान निर्देशित करेंगे। अंतरिक्ष और हॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसकों को अब इन दोनों फिल्मों से जुड़ी और जानकारी सामने आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed