हॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता टॉम क्रूज अपनी अगली फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग के लिए लौट आए हैं। टॉम क्रूज ने शूटिंग के लिए ऐसे समय में वापसी की है जब कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से तेजी पकड़ रहा है। हालांकि टॉम अपनी फिल्म के निर्माता होने के नाते अपने कलाकारों और फिल्म के कर्मचारियों की सेहत का ध्यान पूरी ईमानदारी से रखने की कोशिश कर रहे हैं।
कुछ दिनों पहले की बात है जब टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म के दो कर्मचारियों को पास पास खड़े रहने पर इसलिए लताड़ लगाई कि वे दोनों कर्मचारी कोरोना वायरस की वजह से तय किए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उन कर्मचारियों को टॉम क्रूज ने खूब डांटा, गाली गलौज की और फिल्म से निकालने की भी बात कही। इस घटना की पूरी एक ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। इसका असर कुछ इस तरह हुआ कि टॉम क्रूज की इस डांट को कर्मचारी सहन न कर सके और दो दिन बाद ही फिल्म के पांच कर्मचारियों ने अपना काम छोड़ दिया।
3 of 5
टॉम क्रूज
- फोटो : @Roma, Mega
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जब से टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग शुरू की है तब से इस वायरस की वजह से उनके काम में कई रुकावटें आईं। जब वह अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म की शूटिंग इटली में कर रहे थे उस वक्त उनकी फिल्म के 12 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। इस वजह से फिल्म का काम रोकना पड़ा और निर्माताओं का नुकसान भी हुआ। टॉम क्रूज नहीं चाहते कि कोरोना वायरस की वजह से उनका और ज्यादा नुकसान हो इसलिए फिल्म के निर्माता होने के नाते वह इस परेशानी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।
4 of 5
टॉम क्रूज और हेले एटवेल
- फोटो : ट्विटर
टॉम ने अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' के सभी कलाकारों और कर्मचारियों के लिए कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करवाई हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों के रुकने के लिए एक क्रूज की व्यवस्था की है ताकि उन्हें यह महामारी छू भी न सके। लेकिन, जब उन्होंने सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता हुआ देखा तो वह इस चीज को सहन न कर सके और उन्होंने कई बार अपने कर्मचारियों को डांटा। और फिर कुछ समय बाद ही खबर आई के क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए टॉम अपने बेटे को साथ लेकर फिल्म का काम बंद करके चले गए हैं।
5 of 5
टॉम क्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब क्रिसमस बीत चुका है इसलिए टॉम क्रूज भी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग पूरी करने के लिए फिर से वापस आ गए हैं। फिल्म की शूटिंग पहले भी यूके में ही चल रही थी लेकिन स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स का था। लेकिन, अब उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग लॉन्गक्रॉस फिल्म स्टूडियोज ने शुरू की है। फिल्म लगभग पूरी होने को है और बताया जा रहा है कि यह इसका अंतिम शेड्यूल ही होगा। क्रिस्टोफर मैक्वेरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फिलहाल 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है।