{"_id":"5ff431c88ebc3e41db1c1103","slug":"tom-cruise-14-year-old-daughter-suri-cruise-taller-than-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉम क्रूज से ज्यादा लंबी हैं उनकी 14 साल की बेटी सूरी, यूजर्स ने अभिनेता को किया ट्रोल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
टॉम क्रूज से ज्यादा लंबी हैं उनकी 14 साल की बेटी सूरी, यूजर्स ने अभिनेता को किया ट्रोल
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। भारत में भी उनका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है जो उनकी फिल्मों को काफी पसंद करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों टॉम क्रूज की पूर्व पत्नी कैटी होम्स और उनकी बेटी सूरी की कई तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों न्यूयॉर्क में शॉपिंग करती हुई देखी गईं।
2 of 5
कैटी होम्स, सूरी क्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैटी और सूरी दोनों ने कोरोना वायरस की वजह से मैचिंग मास्क लगा रखा है। सूरी ने इस दौरान जींस, डेनिम जैकेट और ब्राउन बूट्स पहन रखे हैं। वहीं कैटी ने विंटर फैशन को देखते हुए ओवरसाइज्ड कोट और लेदर के बूट्स पहने हुए हैं।
3 of 5
कैटी होम्स, सूरी क्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा सूरी की लंबाई ने। सूरी अभी सिर्फ 14 साल की ही हैं और हाइट में अपनी मां कैटी से थोड़ी ही छोटी हैं। कैटी की हाइट पांच फीट नौ इंच है। इस हिसाब से सूरी अपने पिता टॉम क्रूज से लंबी हो गई हैं। टॉम क्रूज की हाइट महज पांच फीट छह इंच है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टॉम क्रूज का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
बता दें कि 2006 में टॉम क्रूज और कैटी होम्स की शादी हुई थी। 2012 में उनका तलाक हो गया। कैटी अकेले ही बेटी की देखभाल करती हैं और टॉम क्रूज सालों में कभी अपनी बेटी से मिलते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टॉम क्रूज की काफी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा- 'शायद टॉम और उनका घमंड इसलिए सूरी के पास नहीं पहुंच पाता क्योंकि वह उनसे लंबी हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
टॉम क्रूज
- फोटो : फाइल
टॉम क्रूज ने अभी तक तीन शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने 1987 में अमेरिकी अभिनेत्री मिमी रॉजर्स से की थी। 1990 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद टॉम ने 1990 में ही ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री निकोल किडमैन से शादी की। 2001 में उनका तलाक हुआ था। फिल्मों की बात करें तो टॉम इस वक्त फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।