फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thor Love and Thunder: हॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया की काली सच्चाई का हुआ खुलासा, नताली पोर्टमैन ने बताई आपबीती

Thu, 30 Jun 2022 07:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 30 Jun 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
Thor Love and Thunder Fame Actress Natalie Portman Opened About Hollywood Dark Secret News in Hindi
नताली पोर्टमैन - फोटो : social media

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की आगामी सुपरहीरो फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इसकी चर्चाएं दर्शकों के बीच बढ़ती जा रही हैं। जहां एक तरफ अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ फिल्म से थॉर के रूप में नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अपोजिट हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नताली पोर्टमैन वापसी करने जा रही हैं। इन दिनों फिल्म के साथ ही नताली की भी चर्चाएं जोरो पर हैं। वह अपनी हर छोटी-छोटी बात के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। जेन फॉस्टर समेत कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाली नताली ने फिल्म की रिलीज से ठीक पहले हॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Thor Love and Thunder Fame Actress Natalie Portman Opened About Hollywood Dark Secret News in Hindi
नताली पोर्टमैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटी सी उम्र में बहुत कुछ सहा 
आपने अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और अभिनेत्रियों के साथ सैक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में सुना होगा। यह सब बॉलीवुड में बहुत आम सा लगता है लेकिन 'थॉर: लव एंड थंडर' की अभिनेत्री ने हॉलीवुड के एक ऐसे चेहरे से सबको रूबरू कराया है, जिसके बाद दोनों इंडस्ट्री में भेद कर पाना थोड़ा मुश्किल लगेगा। महज 12 साल की छोटी सी उम्र में हॉलीवुड में कदम रखने वाली नताली पोर्टमैन आज दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग ही पहचान रखती हैं।  'लियोन: द प्रोफेशनल', 'ब्लैक स्वान' और 'अनायलेशन' जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाली इस अभिनेत्री ने चमक-दमक की दुनिया के पीछे की काली सच्चाई बयान करते हुए कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि साल 1994 में आई फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' में 2000 लड़कियों में से उन्हें चुना गया था, जिसमें उनकी बहुत तारीफ हुई थी।  

Thor Love and Thunder Fame Actress Natalie Portman Opened About Hollywood Dark Secret News in Hindi
नताली पोर्टमैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानसिक पीड़ा झेल चुकी हैं नताली  
अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में बताया कि एक तरफ जहां गैरी ओल्डमैन और जीन रेनो के साथ उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ उन्हें एक फैन की तरफ से एक मेल आया था। उस मेल में उनके फैन ने अपनी रेप फैंटेसी के बारे में लिखा था। इतना ही नहीं उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर भी गंदी बातें कही गई थीं। उस मेल में लिखा था,'वह अब बालिग हो रही हैं और लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं।' इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उनकी ब्रेस्ट को लेकर भी कई तरह की बाते की थीं। नताली का कहना है कि उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म की सफलता के कारण खुश होना चाहिए था, लेकिन इन सबके बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं। यह सब उनके लिए मानसिक यौन शोषण जैसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love and Thunder Fame Actress Natalie Portman Opened About Hollywood Dark Secret News in Hindi
नताली पोर्टमैन - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत से सितारे हो चुके हैं शिकार 
नताली कहती हैं कि उन्हें उनकी पहली ही फिल्म में हॉलीवुड की पॉपुलर स्टार्स  मर्लिन मुनरो और मैडोना की तरह के कपड़े पहने दिखाया गया था। सिनेमा के बड़े पर्दे पर महज 12 साल की नताली को इस तरह के कपड़ों में देख लोगों का सिर चकरा गया था और वह उन्हें इस तरह के मेल भेजकर अपने दिमाग की गंदगी साझा करते थे। नताली ने कहा, 'सिर्फ मैं ही नहीं, उस दौर में कई स्टार्स थे, जिन्हें कच्ची उम्र में एक्ट्रेस बनने पर इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा।' गौरतलब है कि नताली पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने ग्लैमर की इस दुनिया के इस काले चेहरे को सबके सामने लाकर रख दिया है। इससे पहले बॉबी ब्राउन से लेकर ब्रिटनी स्पीयर्स, सेलेना गोमेज, बिली आइलिश और मेगन फॉक्स जैसे सितारों ने भी समय-समय पर मेंटल ट्रॉमा को लेकर खुलासा किया है।

               

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed