{"_id":"676e15920a447e00a501cbf8","slug":"this-is-the-end-of-squid-game-season-2-know-when-squid-game-season-3-will-release-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Squid Game 2: कुछ ऐसा है स्क्विड गेम 2 का अंत, जानिए कब आएगा सीजन 3?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Squid Game 2: कुछ ऐसा है स्क्विड गेम 2 का अंत, जानिए कब आएगा सीजन 3?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Dec 2024 08:20 AM IST
सार
स्क्विड गेम सीजन 2 की कहानी सात एपिसोड में रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की कहानी और तीसरे और आखिरी हिस्से को लेकर फैंस चर्चा कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कब आएगा स्क्विड गेम सीजन 3।
विज्ञापन
1 of 5
स्क्विड गेम सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्क्विड गेम का दूसरा सीजन का समापन हो गया। कुछ दर्शकों को एक क्लासिक टीवी ट्रॉप को गुस्सा आ सकता है। डायस्टोपियन कोरियन ड्रामा सीरीज का पहला सीजन नेटफ्लिक्स का सबसे चर्चित शो रहा। इस सीरीज की समाप्ति स्क्वीड गेम के तीसरे हिस्से के साथ होगी, ये जानने के बाद फैंस इसी सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
2 of 5
स्क्विड गेम सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसी होगी तीसरे सीजन की कहानी
स्क्वीड गेम के सात एपिसोड में कई उतार-चढ़ाव और कहानी के मोड़ देखने को मिले हैं। इस कहानी को लेकर निर्देशक ह्वांग ने कहा कि जब वे सीजन 2 की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, वह एक बड़ा मोड़ था। इस दौरान उन्हें लगा की सीरीज का अंत को लेकर एक अलग एपिसोड होना चाहिए। इसके लिए सीजन 3 आना अभी बाकी है।
3 of 5
'स्क्विड गेम 2' का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अगले साल आएगा स्क्विड गेम का तीसरा सीजन
स्क्विड गेम का तीसरा सीजन अगले साल आएगा। इस सीरीज के दूसरे सीजन का अंत कुछ अलग नहीं होगा। सीजन में गी हुन और फ्रंट मैन के बीच प्रतिशोध को लेकर चल रही लड़ाई जारी रहेगी। इसका कोई समाधान दूसरे सीजन में नहीं निकलेगा। इसके लिए अलग से तीसरे सीजन पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्क्विड गेम सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
शो को मिल रहा है दर्शकों का प्यार
'स्क्विड गेम' ने दुनियाभर में 900 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। एक अनुमान के अनुसार 132 मिलियन लोगों ने पहले 23 दिनों में कम से कम दो मिनट के लिए शो देखा, जिसने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के हिट शो 'ब्रिजर्टन' द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
स्क्विड गेम 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflixin
'स्क्विड गेम' की कहानी
सीरीज में ली जंग जे, पार्क हे सू, वाई हा जून, जंग हो येओन, ओ येओंग सु, हेओ सुंग टार, किम जू रयॉन्ग के साथ अभिनेता गोंग यू की विशेष कैमियो भूमिका है। इसकी कहानी की बात करें तो इसमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को लालच दिया जाता है और बचपन से जुड़े खेलों का हिस्सा बनने के लिए लुभाया जाता है। हालांकि, गेम अंदर पहुंचने के बाद शुरू होता है। गेम में एक गलती होने पर उन्हें गोली मार दी जाती है और इनाम की रकम बढ़ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।