Squid Game Season 2: जानिए आज कहां देख सकेंगे स्क्विड गेम सीजन 2? ली जंग जे-वाई हा जून स्टार्स करेंगे धमाल
Squid Game Season 2 Netflix Release Date: दक्षिण कोरियाई डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर हॉरर टेलीविजन सीरीज स्क्विड गेम का दूसरा सीजन आ चुका है, जिसे स्क्विड गेम 2 के रूप में रिलीज किया गया है। इस सीजन का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है। कोरियाई लेखक और टेलीविजन निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा टेलीविजन सीरीज आज रिलीज हो चुकी है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स की प्रसिद्ध सीरीज स्क्विड गेम का सेकेंड दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। स्क्विड गेम का सीजन 2, 26 दिसंबर 2024 से दुनियाभर के नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर के लिए प्रीमियर होगा। इस सीजन में 7 एपीसोड हैं और सातों एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे। सीजन का निर्माण नेटफ्लिक्स द्वारा किया गया है।
स्क्विड गेम सीजन 2 दुनियाभर के अलग अलग देशों में अलग-अलग टाइम पर स्ट्रीम होने जा रहा है। हालांकि, भारतीय दर्शकों के लिए इसका टाइम दोपहर साढ़े 12 बजे का है। यानी आप 26 दिसंबर को दोपहर होते ही इस कमाल की कोरियन सीरीज का मजा को देख सकेंगे।
इस गेम की कहानी गेम के खिलाड़ी नंबर 456 के पहले वाले जानलेवा गेम से बचने के तरीब 3 साल बाद शुरू होगा। यानी कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से पुरानी सीरीज का अंत हुआ था।
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: भूल भुलैया 3 के लिए फैंस का इंतजार खत्म, अब घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म
इस सीज़न में ली जंग-जे, वाई हा-जून, ली ब्युंग-हुन, इम सी-वान, कांग हा-न्यूल, ली जिन-वुक, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, जो यू-री, कांग ऐ-शिम और ली सेओ-ह्वान जैसे सितारे नजर आएंगे। यह सेओंग गि-हुन द्वारा स्क्विड गेम जीतने के तीन साल बाद की कहानी है, जब वह संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का विचार छोड़ देता है और मन में एक नया संकल्प लेकर लौटता है।