{"_id":"571750194f1c1beb2a8b4579","slug":"stars-with-indian-origin-working-in-hollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड वालों के लिए काम करते हैं भारतीय मूल के ये सितारे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड वालों के लिए काम करते हैं भारतीय मूल के ये सितारे
Thu, 21 Apr 2016 04:46 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिस तरह दूसरे देश के रहने वाले सितारे भारत में आकर ऐक्टिंग करते हैं, उसी तरह भारतीय सितारे भी विदेशी फिल्मों और सीरीज में काम करते हैं। जैसे कि प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, निमृत कौर। लेकिन विदेश में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो हैं तो भारतीय लेकिन वे काम सिर्फ विदेशी फिल्मों के लिए करते हैं। देखिए, विदेश में रहे-बसे उन भारतीयों को।
नील सेठी- डबवाली के हैं पर कभी नहीं किया हिंदी फिल्मों में काम
2 of 11
- फोटो : getty images
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द जंगल बुक असल में अंग्रेजी फिल्म है जिसे हिंदी में डब किया गया। खास बात ये है कि इसके लीड बाल कलाकार नील सेठी हैं तो भारतीय मूल के हैं लेकिन काम सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में करते हैं। वे डबवाली निवासी डॉ. रामजी दास सेठी के पौत्र हैं। उनके माता-पिता डॉ. सैम और डॉ. चीना सेठी हैं।
काल पेन- पैदा होने पर रखा गया था कालपेन सुरेश मोदी नाम
3 of 11
- फोटो : getty images
हॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरीज के चर्चित अभिनेता काल पेन का जन्म अमेरिका में कालपेन सुरेश मोदी के तौर पर हुआ था। उनके माता-पिता गुजरात के रहने वाले हैं। काल हैरोल्ड&कुमार, हाउ आई मेट योर मदर, वैन विल्डर, मालीबूज मोस्ट वॉन्टेड जैसी सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रीडा पिंटो- स्लमडॉग मिलिनेयर से पाई पहचान
4 of 11
- फोटो : getty images
फ्रीडा पिंटो को आपने फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर में देखा होगा जो हिंदी में स्लमडॉग करोड़पति के नाम से बनी थी। मुंबई में जन्मी और पढ़ीं फ्रीडा सिर्फ अंग्रेजी फिल्मों में काम करती हैं जैसे कि मिराल, तृष्णा, गर्ल राइजिंग, यूनिटी, डेसेर्ट डांसर।
विज्ञापन
देव पटेल- गुजराती माता-पिता के बेटा है ये अंग्रेजी हीरो
5 of 11
- फोटो : getty images
स्लमडॉग मिलिनेयर में फ्रीडा के कोस्टार रहे देव पटेल की भी यही कहानी है। देव का जन्म लंदन में हुआ लेकिन उनके माता-पिता गुजराती हैं। हाल ही में आई देव की फिल्म द मैन हू न्यू इंफिनिटी के लिए उन्हें खूब सराहा भी गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।