{"_id":"5fb7d10399f2fc52d96eb437","slug":"singer-bobby-brown-son-bobby-brown-jr-found-dead-at-los-angeles-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 वर्षीय सिंगर बॉबी ब्राउन जूनियर का हुआ निधन, फैंस दे रहे श्रद्धांजलि","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
28 वर्षीय सिंगर बॉबी ब्राउन जूनियर का हुआ निधन, फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
Fri, 20 Nov 2020 07:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:55 PM IST
सार
- सिंगर बॉबी ब्राउन जूनियर का हुआ निधन।
- 28 साल की उम्र में हुआ निधन।
विज्ञापन
बॉबी ब्राउन, बॉबी ब्राउन जूनियर
- फोटो : Twitter
विस्तार
अमेरिकन सिंगर बॉबी ब्राउन के 28 वर्षीय बेटे बॉबी ब्राउन जूनियर की मौत हो गई है। लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर पर बुधवार को बॉबी ब्राउन जूनियर का शव पाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही बॉबी और ब्राउन जूनियर के फैंस शोक में हैं और सोशल मीडिया पर सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस को खबर मिली कि एक शख्स घटनास्थल पर मृत पड़ा है, वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त बॉबी ब्राउन जूनियर के रूप में हुई। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है लेकिन पुलिस का कहना है कि शव से या उसके आस पास से किसी भी तरह की साजिश के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले आठ सालों में बॉबी के घर पर ये तीसरी मौत है। बॉबी पहले ही अपनी पूर्व पत्नी और फिर बेटी बॉबी क्रिस्टीना को खो चुके है, ऐसे में अब बेटे की मौत उनके लिए एक बड़ा सदमा है। याद दिला दें कि बॉबी ने 'माय प्रेरोगेटिव', 'एव्री लिटिल स्टेप', 'ऑन ओवर ओन' और 'गुड इनफ' जैसे कई गाने गाए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: Bigg Boss 14: घर में छिड़ी कैप्टन बनने की जंग, कविता और जैस्मिन में से किसे चुनेंगे राहुल ?