फिल्म इंडस्ट्री से अकसर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसे सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। खासकर जब बात हॉलीवुड की हो तो ऐसे मामले अधिक ही देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसे आरोप सामने आए हैं कि फिल्मों के सेट पर धोखे से इंटिमेट सीन शूट करा लिया जाता है और इस बात की जानकारी सेलेब्स को बाद में पता चलती है। ऐसा ही एक मामला हॉलीवुड इंडस्ट्री से उजागर हुआ है और चर्चा में आ गया है। हॉलीवुड की मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री शेरन स्टोन ने अपने संस्मरण 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस’ में इसका खुलासा किया है।
2 of 6
शेरन स्टोन
- फोटो : Insatagram- @sharonstone
एक्ट्रेस ने साल 1992 में आई फिल्म ‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ को लेकर एक गंभीर खुलासा किया है। 64 वर्षीय अनुभवी अभिनेत्री ने बताया कि धोखे से उनके गुप्तांगों को शूट किया गया था। बता दें कि ‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ ही वो फिल्म थी, जिससे शेरन स्टोन सुपरस्टार बन गई थीं। लेकिन इसके लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
फिल्म में शेरन का किरदार कैथरीन ट्रामेल बायसेक्सुअल किलर का था। स्टोन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे अंदर के कपड़े उतारने के लिए कहा गया था, लेकिन उस वक्त उन्हें ये मालूम नहीं था कि ऐसा करके निर्देशक उनके गुप्तांगों की शूटिंग करेंगे।
शेरन स्टोन ने बताया कि फिल्म शूटिंग के बाद उन्हें डायरेक्टर पॉल वेरहोवेन के साथ एक कमरे में बुलाया गया। ये कमरा एजेंटों और वकीलों से भरा हुआ था। इन लोगों का इस प्रोजेक्ट में कोई काम नहीं था। उस दौरान मैंने पहली बार अपने गुप्तांगों की शूटिंग देखी। इससे पहले हमें कुछ भी देखने का अधिकार नहीं दिया गया था। शूटिंग के दौरान मुझसे बस यही कहा गया था कि आपके अंडरगारमेंट लाइट को प्रभावित कर रहे हैं। इसे उतारना होगा।
5 of 6
शेरन स्टोन
- फोटो : Insatagram- @sharonstone
अमेरिकी एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो इसके बाद काफी गुस्से में आ गईं और डायरेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, मामले में वकील की भी मदद ली। बता दें कि साल 2019 में बर्लिन के जीक्यू अवॉर्ड्स में भी एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान उनका बेटा रोअन भी मौजूद था, जो दर्शकों में बैठकर यह सब सुन रहा था।