ऑस्कर के लिए नोमिनेट होने वाली फ़िल्म 'लायन' में सारू की भूमिका के लिए सनी पवार को काफी सराहना मिल रही है। सनी ने इस फिल्म में देव पटेल के बचपन की भूमिका निभाई है। देव पटेल लायन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड पाने से चूक गए।
सनी के बारे में सबसे खास बात ये है कि ये जहां भी जाते हैं अपने ट्रांसलेटर को साथ लेकर जाते हैं जो उन्हें सवाल हिंदी में समझाते हैं। सनी हिंदी में ही सवालों के जवाब देते हैं। ऑस्कर रेड कार्पेट पर उन्हें 8 साल का सबसे प्यारा कलाकार कहा जा रहा है।
सनी को हाल के सालों में फिल्मों में आने वाले छोटे कलाकारों में बेहतरीन कलाकार माना जा रहा है। फिल्म 'लायन' सनी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में काम करते समय वो 6 साल के थे।
इसके अलावा सनी एक दूसरी फिल्म 'लव सोनिया' में भी काम कर रहे हैं। हाल में सनी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया था कि फिल्म की कहानी बहुत डरावनी थी लेकिन साहसी भी और उन्हें ये कहानी समझने में उन्हें काफी समय लगा था।