रिहाना अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट कर चर्चा में आ गई हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल रिहाना ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ है। इस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 5
रिहाना
- फोटो : instagram@badgalriri
ये फोटोशूट रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए करवाया है। अब इस फोटोशूट के लिए विश्व हिंदू परिषद ने ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ दिल्ली और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की है। वीएचपी का कहना है कि रिहाना ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर हिंदुओं की भावनाएं आहत की हैं। इतना ही नहीं रिहाना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग भी की जा रही है।
3 of 5
रिहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हिंदू विरोधी गतिविधियों का माध्यम बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर रिहाना ने अपनी बोल्डनेस के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
4 of 5
रिहाना और बीजेपी प्रवक्ता राम कदम
- फोटो : Twitter
हालांकि अपनी इस तस्वीर के लिए रिहाना जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने भी प्रतिक्रिया दी थी। राम कदम ने लिखा, 'रिहाना ने जिस तरह हमारे हिंदू देवता भगवान गणेश का मजाक उड़ाया है वह बेहद घटिया है। यह साबित करता है कि भारतीय संस्कृति के बारे में रिहाना को कुछ भी पता नहीं और इसके प्रति कोई सम्मान नहीं है। उम्मीद है कि कम से कम अब तो राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उनसे मदद लेना बंद करेंगे।'
5 of 5
रिहाना
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें किसानों के समर्थन में रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'