फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुका है ये अमेरिकी रैपर, हर साल अपनी बेटी का करवाता है वर्जिनिटी टेस्ट

Thu, 07 Nov 2019 11:37 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 07 Nov 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rapper TI Clifford Harris takes his daughter Deyjah Harris to gynaecologist for virginity test
डीजे हैरिस और क्लिफोर्ड हैरिस (टीआई) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकन रैपर टीआई  (TI) के नाम से मशहूर क्लिफोर्ड हैरिस ने हाल ही में अपनी बेटी को लेकर एक शो में बड़ा बयान दिया है। रैपर ने कहा, 'देखिए, मैं आपको बता रहा हूं। मेरी बेटी 18 साल की है और उसका हायमन बिल्कुल सही-सलामत है।' रैपर के बयान के बाद से ही वो सुर्खियों में हैं, सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनके बयान की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं। 

Rapper TI Clifford Harris takes his daughter Deyjah Harris to gynaecologist for virginity test
बच्चों के साथ टीआई - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में टीआई एक पॉडकास्ट शो में पहुंचे, इस पॉडकास्ट का टाइटल था- लेडीज लाइक अस। शो में रैपर से सवाल पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी से सेक्स के बारे में बात करते हैं। एंकर का सवाल यहां पर सेक्स एजुकेशन को लेकर था। इस पर जवाब में टीआई ने कहा कि जब उनकी बड़ी बेटी गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाती है, तो वो भी साथ जाते हैं।

Rapper TI Clifford Harris takes his daughter Deyjah Harris to gynaecologist for virginity test
रैपर टीआई - फोटो : सोशल मीडिया

शो में बातचीत के दौरान रैपर ने कहा कि, 'बेटी की जांच करने के बाद डॉक्टर ने मुझसे कहा कि जानकारी (हायमन सलामत है कि नहीं) आपके साथ साझा करने के लिए हमें आपकी बेटी से इजाजत चाहिए होगी। इसके बाद मैंने अपनी बेटी से कहा कि वो डॉक्टर चाहते हैं कि तुम अपने दस्तखत दो। ताकि वो हमारे साथ ये जानकारी शेयर कर सकें। क्या ऐसी कोई बात है जो तुम मुझे नहीं बताना चाहती? फिर मैंने डॉक्टर से कहा, देखिए आप, मेरी बेटी को कोई दिक्कत नहीं है मेरे साथ इन्फॉर्मेशन शेयर करने में'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper TI Clifford Harris takes his daughter Deyjah Harris to gynaecologist for virginity test
रैपर टीआई - फोटो : सोशल मीडिया

टीआई ने शो में आगे बताया कि, 'डॉक्टर ने कहा कि सेक्स के अलावा भी कई और वजहें हैं, जिनसे हायमन टूट सकता है। जैसे साइकिल चलाना, खेलकूद, घुड़सवारी। किसी भी तरह की एथलेटिक्स टाइप फिजिकल एक्टिविटी से हायमन टूट सकता है। इस पर मैंने (टीआई) डॉक्टर को जवाब दिया कि मेरी बेटी न तो घुड़सवारी करती है, न साइकिल चलाती है और न ही किसी तरह के खेलकूद में ही रहती है। आप प्लीज उसका हायमन देखिए और मुझे जल्द से जल्द टेस्ट का नतीजा बताइए। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अपने 18वें साल में मेरी बेटी का हायमन बिल्कुल सही-सलामत है।'
 

विज्ञापन
Rapper TI Clifford Harris takes his daughter Deyjah Harris to gynaecologist for virginity test
रैपर टीआई - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रैपर टीआई सुर्खियों में हैं। इससे पहले वो 2009  में गैर कानूनी तरीके से मशीन गन खरीदने के लिए सात महीने जेल में रह चुके हैं। वहीं उसके दो साल बाद यानी 2011 में भी रैपर ड्रग्स के मामले को लेकर दस महीने जेल में थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो टीआई तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed