अमेरिका में काफी समय से रंगभेद के मामले सामने आते रहे हैं और इसपर विवाद चलता रहा है। हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' के निर्देशक रमीन बहरानी के भी इसका शिकार होने का मामला सामने आया, जिसमें कहा गया कि वो अटलांटा में रंग भेदभाव हिंसा का शिकार हुए। इसका खुलासा उन्होंने खुद भी किया था। उनके इस खुलासा के बाद ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राय दी है। बता दें कि प्रियंका निर्देशक रमीन बहरानी के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में कम कर चुकी हैं।
2 of 5
'द व्हाइट टाइगर' टीम
- फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
रमीन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘हम लोग सड़क पर इंटरव्यू कर रहे थे। इस बीच मैनें अपने पीछे एक कार देखी। उससे एक आदमी निकलकर आया और कहने लगा कि तुम्हें क्या लगता है कि दुनिया तुम्हारी वजह से चल रही है। तुम दुनिया चला नहीं रहे बल्कि बिगाड़ रहे हो। मुझे अमेरिका छोड़कर जाने को कहा। वो मेरे पर चिल्लाने लगा। इसके बाद मैं अपनी कार लेकर वहां से निकल गया।‘
3 of 5
'द व्हाइट टाइगर' टीम
- फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
बहरानी ने आगे बताया कि ‘ उस दिन मैं अटलांटा में एक टीवी पायलट को निर्देशित कर रहा था और उस वक्त सेट के लोकेशन पर था। उस दिन हमने काफी देर तक काम किया था, इसलिए मुझे फोन पर ही जूम इंटरव्यू लेना पड़ रहा था। इसी बीच ये घटना मेरे साथ घटी।‘
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
अब इस मामले में प्रियंका का बयान आया है। अभिनेत्री रमीन के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने कहा कि ‘रमीन के साथ जो हुआ उसके बाद सवाल उठता है कि कौन इस देश में अधिकार रखता है और कौन नहीं? इस देश को प्रवासियों के बल पर बनाया गया। अमेरिका में उनके साथ ऐसा व्यवहार काफी गलत है। अमेरिका ऐसे चीजों के लिए नहीं जाना जाता। इसे हम सुरक्षित स्थान, स्वतंत्र जिंदगी के रूप में जानते हैं।‘
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सामाजिक मुद्दों पर लगातार अपनी राय रखती रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में भी अमेरिका में रंगभेद की घटनाओं का जिक्र किया था। वहीं, अभिनेत्री की बात करें तो वो अभी अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। अभिनेत्री इस समय लंदन में अमेजन सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं। वे इस सीरीज में रिचर्ड मैडन संग नजर आने वाली हैं।