एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनके पति निक जोनास पहले ही 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' देख चुके हैं। प्रियंका ने शनिवार रात फिल्म के प्रीमियर के ग्रीन कार्पेट पर वॉक किया और फिल्म पर अपने पति निक जोनास के विचार शेयर किये। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' फिल्म लगभग दो दशकों के बाद कीनू रीव्स की नियो के रूप में वापसी का प्रतीक है। फिल्म मैट्रिक्स ब्रह्मांड में प्रियंका चोपड़ा को सती के वयस्क संस्करण के रूप में पेश करती है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके पति निक जोनास उनके साथ इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने वाले थे। उन्होंने कहा कि उनके पति इस प्रीमियर में नहीं आ पाये, क्योंकि उनके टूर में से कोई कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने सावधानी बरती। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक ने फिल्म देखी है। उन्हें यह पसंद है और वह वैसे भी द मैट्रिक्स के प्रशंसक हैं।
3 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने पहले खुलासा किया था कि उनके पति निक प्रशंसकों के लिए मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में उनकी भूमिका के बारे में उत्साहित होकर डींग हांक रहे थे। अपने सह-कलाकार जैडा पिंकेट स्मिथ के शो रेड टेबल टॉक में प्रियंका ने कहा था कि निक निश्चित रूप से द मैट्रिक्स के प्रशंसक हैं और मुझे लगता है कि जब मैं फिल्म का हिस्सा बनी, वह बहुत उत्साहित थे।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा पिछले दो हफ्तों से फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। लंदन में रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रियंका न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी और मैट्रिक्स का प्रचार कर रही हैं।
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस वक्त अभिनेत्री प्रियंका इस मूवी का जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं थीं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं।