ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 3 मार्च को होना निर्धारित हुआ है। यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। हर साल अकेदमी अवॉर्ड के लिए सैंकड़ों फिल्में नामंकित होती हैं। इस साल ऑस्कर शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं उन पांच फिल्मों के बारे में जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा अकेडमी अवॉर्ड जीते हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक से लेकर और भी कई ऑस्कर अवॉर्ड्स शामिल हैं।
2 of 6
गांधी को मिले 8 ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
गांधी
गांधी 1982 फिल्म है, जिसे महात्मा गांधी के जीवन पर बनाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण रिचर्ड एटनबरो ने किया था और इसकी पटकथा जॉन ब्राइली ने लिखी थी। इसमें बेन किंग्सले ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म गांधी ने आठ पुरस्कार अपने नाम किए थे। फिल्म गांधी को बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म, बेस्ट आर्ट निर्देशन, बेस्ट सिनेमेटोग्रॉफी, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग के अलावा बेन किंग्सले को बेस्ट अभिनेता और जॉन ब्राइली को बेस्ट निर्देशक के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
3 of 6
स्लमडॉग मिलियनेयर को मिले 8 ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्लमडॉग मिलियनेयर
स्लमडॉग मिलियनेयर 2008 की ब्रिटिश ड्रामा फिल्म है, जो भारतीय लेखक विकास स्वरूप के उपन्यास क्यू एंड ए पर आधारित है। यह मुंबई के जुहू मलिन बस्तियों के 18 वर्षीय जमाल मलिक की कहानी बयां करती है। फिल्म में देव पटेल ने जमाल के किरदार से सभी का दिल जीता। फिल्म का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया है। फिल्म को साइमन ब्यूफॉय ने लिखा है। फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ने कुल 10 ऑस्कर नामांकन में से आठ जीते थे। फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमेटोग्रॉफी, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजनल स्कोर, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग - जय हो और बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
4 of 6
टाइटैनिक को मिले 11 ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइटैनिक
जेम्स कैमरून की रोमांटिक फिल्म 'टाइटैनिक' फिल्मी दुनिया में एक इतिहास बन चुकी हैं। लियानार्डो डिकेप्रियों और केट विंसलेट रातों रात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। फिल्म ऑस्कर से पहले ही कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी थी। वहीं, 70वें अकेडमी अवार्ड में फिल्म ने 11 अवॉर्ड जीते थे।
5 of 6
द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग को मिले 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग
पीटर जैक्सन की फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म ने 76वें अकेडमी अवॉर्ड में 11 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किये थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और वीएफएक्स भी शामिल थे।