इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर्स की चहेती मॉडल डेमी रोज अब अपना फिल्मों का सपना पूरा करने लॉस एंजिलस जा रही हैं। मॉडलिंग के बाद अब वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करेंगी। खबर है कि डेमी ने हॉलीवुड में जाने के लिए एक्टिंग सीखी हैं।
डेमी ने इंटरव्यू में बताया कि' मैं सप्ताह में एक दिन एक्टिंग की क्लास ले रही हूं जहां वह मेरे आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं।' डेमी ने बताया कि उन्हें वीजा मिलते ही वह लॉस एंजिलस के लिए रवाना हो जाएंगी। डेमी ने कहा ' मुझे पूरा यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जा रही हूं लेकिन मैं अपना अच्छा देने की कोशिश करूंगी।'
जब डेमी से उनके इस सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ' शुरू से ही फिल्में मेरी पैशन रही हैं और स्कूल टाइम से ही मुझे एक्टिंग करने का बहुत शौक है, मुझे एक्ट्रेस एंजिला जॉली बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, डेमी एक बॉन्ड गर्ल भी बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें इस सीरिज की सारी फिल्में बेहद पसंद है।
माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक डेमी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन तक पहुंच जाएगी। फिलहाल उनके छह मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां तक कि उनके शहर बर्मिंघम में उनके कई चाहने वाले हैं। इस पर डेमी ने कहा कि ' मेरे शहर में मेरे कई फैंस हैं जिन्होंने मुझे एक एक्ट्रेस बनने पर मजबूर किया, मुझे नहीं लगता कि मैं किम कार्दशियन की तरह रियलिटी शो करूंगी।'
बता दें कि डेमी ने अपना ऐसा फिगर बनाने के लिए सप्ताह में चार बार वर्कआउट किया है। इसमें उनकी मदद उनके पर्सनल ट्रेनर ने की है। इस पर डेमी ने कहा कि 'कई बार तो मुझे अपने लुक को लेकर भी संकोच महसूस हुआ क्योंकि मेरे चेहरे पर कई पिंपल हैं। लेकिन डेमी ने कह दिया है कि वे अपने करियर में ऐसी चीजों से रुकावट नहीं लाना चाहती हैं।