मेट गाला, जिसे साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट भी कहा जाता है जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इवेंट आज यानी 2 मई को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें कई मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। यह भव्य समारोह भारत में रात 3 बजे से देखा जा सकेगा। सभी मेट गाला प्रेमी इस बार की थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' के अनुसार सजे सेलेब्स को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। पिछले कई सालों से मशहूर सेलेब्स लोगों को अपने लुक्स से कभी प्रभावित करते हैं, तो कभी अचंभित कर देते हैं। अब देखना यह होगा कि इस साल यह सेलेब्स क्या कमाल करते हैं। मेट गाला के बज को देखते हुए आज हमने इस आर्टिकल में आपके लिए पिछले मेट गाला इवेंट्स के सबसे विचित्र लुक्स निकाले हैं, जिसको सभी ने चौंका दिया था।
Met Gala 2022: मशहूर सेलेब्स ने मेट गाला में ऐसे उड़ाई फैशन की धज्जियां, तस्वीरें देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 02 May 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
