ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। वैलेंटाइंस डे के दिन मेगन मार्कल के प्रेग्नेंट होने का एलान किया गया। दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा बिटिश अखबारों में छपी उस खबर के 37 साल बाद आई जिसमें प्रिसेंस डायना के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर छपी थी। तब डायना प्रिंस हैरी को जन्म देने वाली थीं।
2 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल
- फोटो : एएनआई
36 वर्षीय प्रिंस हैरी और 39 वर्षीय मेगन इस वक्त अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। इस साल के आखिर में उनके बच्चे का जन्म हो सकता है। इस खुशखबरी को देते वक्त उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की जिसमें मेगन हैरी के पैरों पर सिर रखकर लेटी हुई है जबकि हैरी का हाथ उनके सिर पर है। कपल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि आर्ची एक बड़ा भाई बनने जा रहा है। कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद में बहुत खुश है।'
3 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराधिकारी के लिए पहले सात स्थान में कोई बदलाव नहीं होगा- द प्रिंस ऑफ वेल्स, द ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज, प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस शारलेट, प्रिसेंस लुईस, हैरी और आर्ची माउंटबेटन-विंडसर। कपल के लड़का हो या लड़की, अगर अमेरिका में पैदा होता/होती है तो वह अमेरिकी नागरिकता का/की हकदार होगा/होगी।
4 of 5
अपने बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल
- फोटो : पीटीआई
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने पिछले साल मार्च में फ्रंटलाइन रॉयल ड्यूटी छोड़ दी थी। उन्होंने ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की शाही उपाधि छोड़ने का एलान किया था। हैरी और मेगन मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे। मई 2019 में कपल ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम आर्ची है। बीते साल जुलाई में मेगन का गर्भपात भी हुआ था।
5 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल
- फोटो : फाइल फोटो
ब्रिटेन के शाही परिवार की महारानी एलिजाबेथ ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को बधाई दी है। बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि 'ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस ऑफ वेल्स और पूरा परिवार खुश है। उनके लिए दुआएं करते हैं।' माना जा रहा है कि हैरी और मेगन ने इस समाचार को सार्वजनिक करने से पहले शाही परिवार को जानकारी दी थी।