फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guardians Of The Galaxy Vol 3: 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Fri, 02 Dec 2022 05:13 PM IST
साक्षी एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 02 Dec 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Marvel Studios Guardians Of The Galaxy Vol 3 trailer release starring Chris Pratt Zoe Saldana Dave Bautista
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी एक और सुपरहीरो फिल्म लाने की तैयारी में लगा हुआ है। 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का तीसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है। ब्राजील के साओ पाउलो में आज कॉमिक कॉन एक्पीरियंस 2022 में मार्वल स्टूडियोज ने 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर लॉन्च किया। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने इस फिल्म के ट्रेलर के साथ दर्शकों को खुश करने के लिए जोई सलदाना को भी लोगों से मिलवाया है। जोई सलदाना फ्रेंचाइजी में गमोरा की भूमिका निभा रही हैं। अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Marvel Studios Guardians Of The Galaxy Vol 3 trailer release starring Chris Pratt Zoe Saldana Dave Bautista
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3

फिल्म की कहानी

मार्वल स्टूडियोज 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' में मिसफिट्स का बैंड इस बार कुछ अलग दिखाई देगा। पीटर क्विल अभी भी गमोरा के नुकसान से जूझ रहे हैं। उन्हें ब्रह्मांड की रक्षा करने के साथ-साथ अपनी भी रक्षा करनी है। उनके टीम को ब्रह्मांड के चारों ओर एक रैली करनी होगी। यह एक मिशन है। अगर, यह मिशन असफल हुआ तो यह गार्जियंस के अंत की वजह बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत

Marvel Studios Guardians Of The Galaxy Vol 3 trailer release starring Chris Pratt Zoe Saldana Dave Bautista
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 - फोटो : social media

इस दिन फिल्म होगी रिलीज
मार्वल स्टूडियोज इंडिया की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' को 5 मई 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। जारी किए गए ट्रेलर में एक बार फिर गैलेक्सी के रक्षक बनकर पीटर क्विल की पूरी टीम लौटी है, जो सबको बचाने के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी टीम में गमोरा की कमी खल रही है और उन्हें पीटर भी काफी मिस कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Mohan Kapoor: अश्लील फोटो...शादी...और शारीरिक संबंध, नाबालिग ने मिस मार्वल फेम मोहन कपूर पर लगाए संगीन आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Marvel Studios Guardians Of The Galaxy Vol 3 trailer release starring Chris Pratt Zoe Saldana Dave Bautista
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 - फोटो : social media

फिल्म में मुख्य भूमिका
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' जेम्स गुन द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें क्रिस प्रैट, जोई सलदाना, डेव बतिस्ता, करेन गिलन, पोम क्लेमेंटिएफ़, विन डीजल, ब्रैडली कूपर, सीन गुन, चुक्वुडी इवुजी, विल पॉल्टर और मारिया बाकालोवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। केविन फीगे इस फिल्म के निर्माता हैं।
यह भी पढ़ें: दुखद: दिग्गज उड़िया अभिनेत्री झरना दास का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed