मार्वल स्टूडियोज ने फिल्म ‘इटरनल्स (Eternals)’ के रोमांचक टीजर ट्रेलर और नए पोस्टर को जारी कर दिया है। अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है। यह फिल्म एकेडमी अवॉर्ड के विजेता रहे क्लो झाओ द्वारा निर्देशित है। इसका टीजर देखकर ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। बताया गया है कि मार्वल स्टूडियोज की ‘इटरनल्स’ एक रोमांचक फिल्म होने वाली है। फिल्म में हजारों वर्षों तक फैली एक अद्भुत कहानी होगी, जिसमें किरदारों को अमर नायकों की तरह दिखाया जाएगा। किरदार मानव प्रजाति के सबसे पुराने दुश्मनों द डेवियंट्स के खिलाफ एकजुट होने को मजबूर होंगे। फिल्म में एक से बढ़कर एक अभिनेता और अभिनेत्रियों का जमावड़ा है, जिसके दम पर फिल्म को दुनिया भर में भुनाने की कोशिश होगी। इससे पहले मार्वल स्टूडियोज के 'इटरनल्स' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जिसमें एंजेलिना जोली की दमदार झलक दिखाई गई थी। अब फिल्म के अन्य दृश्य की झलकियां भी साझा की गई हैं।
Marvel Studios Eternals: फिल्म का टीजर जारी, सामने आया एंजेलिना जोली से सलमा हायेक तक का शानदार लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 24 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन