फिल्म इंडस्ट्री से अकसर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसे सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। खासकर जब बात हॉलीवुड की हो तो ऐसे मामले अधिक ही देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसे आरोप सामने आए हैं कि फिल्मों या गानों के लिए किसी को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। इंडस्ट्री में आमतौर पर ऐसा महिला कलाकारों के साथ ज्यादा देखा जाता है। उन्हें प्रोजेक्ट की लालच देकर इसका शिकार बनाया जाता है। कई बार ये रजामंदी तो कई बार जबरन भी किया जाता है, जिसकी खबरें लगातार छपती रही हैं। लेकिन जब ऐसी घटना किसी मशहूर या दिग्गज कलाकार के साथ हो जाए तो दुनिया चौंक जाती है। अब हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि एक म्यूजिक प्रोड्यूसर ने 19 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थीं। उनका सनसनीखेज बयान सामने आते ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
2 of 5
लेडी गागा
- फोटो : Insatagram- @ladygaga
लेडी गागा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह 19 साल की थीं तो एक संगीत निर्माता ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। निर्माता ने धमकी दी कि अगर वह कपड़े नहीं उतारेंगी तो उनके सारे संगीत जला देगा। वह कहती हैं ‘मुझ गर्भवती को एक कोने पर छोड़ दिया, क्योंकि मैं उल्टी कर रही थी और बीमार थी।’
3 of 5
लेडी गागा
- फोटो : Insatagram- @ladygaga
इस खौफनाक घटना के बाद उन्हें मानसिक आघात पहुंचा था, जिससे वह अपना मानसिक संतुलन खोकर डिप्रेशन में चली गई थीं। वह एक गहरे ट्रॉमा से गुजर रही थीं। इससे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लगा। बता दें कि लेडी गागा ओपरा विन्फ्रे और प्रिंस हैरी की नई टीवी सीरीज ‘द मी यू कांट सी (The Me You Can't See)’ जो मानसिक हालात से निपटती है, के मंच पर पहले एपिसोड में अपनी आपबीती सुना रही थीं।
4 of 5
लेडी गागा
- फोटो : Insatagram- @ladygaga
संगीत उद्योग में उनके साथ शुरुआती दिनों में मिले इस जख्म का जिक्र करते हुए वे फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा ‘मैं 19 साल की थी और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही थी। एक निर्माता ने मुझसे कहा अपने कपड़े उतारो और वह बार-बार कहता गया। मैंने कहा नहीं और मैं चली गई। फिर उसने मुझसे कहा कि वो मेरे सारे संगीत के लिए जलाने जा रहा है और वो नहीं रुका।’
5 of 5
लेडी गागा
- फोटो : Insatagram- @ladygaga
सिंगर ने आगे बताया ‘उन्होंने मुझसे पूछना बंद नहीं किया और मैं बस वहीं जम सी गई... और… मुझे याद भी नहीं है।’ अब 35 वर्षीय गायिका ने कहा कि वह कभी भी अपने हमलावर का नाम नहीं लेंगी। वह बोलीं ‘मैं इस मीटू आंदोलन को समझती हूं। मैं जानती हूं कि कुछ लोग इसके साथ वास्तव में सहज महसूस करते हैं लेकिन मैं नहीं करती। मैं उस व्यक्ति का फिर कभी सामना नहीं करना चाहती।’
तीन दशक बाद शेरन स्टोन का खुलासा: Basic Instinct के निर्देशक ने धोखे से शूट किए थे गुप्तांग