आमतौर पर सितारे प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद परफेक्ट शेप में आ जाती हैं और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। जाहिर है हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं है और वजन कम करना इतना भी आसान नहीं होता। इस वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना भी करना पड़ता है। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन को भी पहली प्रेग्नेंसी के बाद काफी ट्रोल किया गया था।
2 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर साझा की गई स्टोरी में किम कार्दशियन ने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट थीं तो एक टैबलॉयड ने उन्हें लेकर अपमानजनक स्टोरीज प्रकाशित की थीं। किम ने यह भी कहा कि किस तरह उनकी तुलना प्रिंस विलियम्स की पत्नी कैथरीन से की गई। किम ने अपने बॉडी शेमिंग के अनुभव को साझा किया।
3 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
किम लिखती हैं कि ‘आखिरकार इस हफ्ते मैंने ब्रिटनी स्पीयर्स की डॉक्यूमेंट्री देखी और मुझे उनके साथ काफी सहानुभूति हुई। किस तरह मीडिया ने उनके जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाई, वह काफी दर्दनाक हो सकता है और यह किसी भी मजबूत इंसान को तोड़ सकता है। किसी का जीवन कितना भी सार्वजनिक क्यों ना हो, कोई भी ऐसे क्रूर व्यवहार का हकदार नहीं है।‘
4 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
किम आगे लिखती हैं कि ‘अपने खुद के अनुभवों को देखते हुए मुझे याद आया कि मैंने इस तरह महसूस किया था। जब मैं नॉर्थ के वक्त प्रेग्नेंट थी मैं प्रीक्लेम्पसिया से पीड़ित थी जिससे मुझे काफी सूजन हो गई थी।‘ किम ने लिखा कि वे हर दिन रोती थीं कि उनके शरीर को क्या हो गया है। खासकर समाज में व्यक्ति के रूप में एक दूसरे से तुलना की वजह से ऐसा था। 2013 में प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर का मजाक उड़ाया गया था और व्हेल से उनकी तुलना की जाती थी।
5 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अमेरिकन टीवी स्टार किम कार्दशियन अपने तीसरे पति कान्ये वेस्ट से तलाक ले रही हैं। उनकी सात साल की शादी जल्द ही टूटने वाली है क्योंकि किम ने तलाक की अर्जी फाइल कर दी है। किम ने कोर्ट में तलाक फाइल कर अपने चारों बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी की मांग की है।