किम कार्दशियन हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिनके बारे में आई छोटी से छोटी खबर की खूब चर्चा होती है। वह अपने फैमिली टॉक शो 'द कार्दशियन' को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में, इस शो के नए एपिसोड में किम कार्दशियन बहुत भावुक हो दिखाई थीं। हुलु पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो के तीसरे एपिसोड में किम बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दीं।
2 of 4
Kim Kardashian
- फोटो : Twitter- @KimKardashian
किम कार्दशियन बहुत ही फेमस पर्सनैलिटी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं लेकिन इस बार वह अपने टॉक शो में रोने की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। किम को जब पता चला कि उनके पूर्व पति कान्ये वेस्ट ने उनके प्राइवेट वीडियो का एक फुटेज उनके पूर्व प्रेमी रे जे से हासिल कर लिया है, तब वह बुरी रह टूट गईं और रोने लगीं। बता दें कि कान्ये वेस्ट ने किम कार्दशियन के पूर्व प्रेमी रे जे से मुलाकात कर हार्ड ड्राइव वापिस ली थी, जिसमें किम की बची हुई फुटेज थी।
3 of 4
किम कार्दशियन
- फोटो : Social media
किम और रैपर रे जे का यह प्राइवेट वीडियो साल 2007 में काफी वायरल हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'द कार्दशियन' किम ने अपनी मां क्रिस जेनर और बहन कोले कार्दशियन को अपने होटल के कमरे में बुलाया जहां कान्ये पहले से मौजूद थे। इन सभी के सामने उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह प्राइवेट वीडियो अब उनके पास वापस आ चुका है।
4 of 4
kim kardashian and Kanye west
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि किम और कान्ये वेस्ट ने शादी के साल 2014 में शादी रचाई थी और दोनों ने छह साल बाद तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने डेविडसन को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन इस एपिसोड में कान्ये और किम के बीच दिखा कनेक्शन देख किसी को भी लगेगा कि यह दोनों आज भी एक-दूसरे के लिए कुछ महसूस करते हैं।