हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर की उनके पति जस्टिन थेरॉक्स से अलग होने की बात सामने आई थी। यह खबर सुनकर दोनों के फैंस को बड़ा धक्का लगा था। जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की। अब खबर यह है कि जस्टिन के हाथ कुछ ऐसा लगा था जिसके बाद दोनों के बीच दरार आ गई।
खबर है कि दो साल पहले जस्टिन थेरॉक्स के हाथ जेनिफर एनिस्टन के कुछ लव नोट्स आ गए थे जो उन्हें ब्रैड पिट ने लिखे थे। बता दें कि जेनिफर को ये नोट्स ब्रैड ने सालों पहले लिखे थे। लेकिन जेनिफर ने उन्हें संभाल के रखा था। सूत्रों के अनुसार जस्टिन को ये नोट्स देखने के बाद बड़ी असुरक्षा का सामना करना पड़ा था। उन्हें जेनिफर के ये खत संभाल कर रखना कुछ पसंद नहीं आया था।
शादी खत्म करने के बाद भी दोनों ने दोस्त बने रहने का फैसला लिया है। जेनिफर और जस्टिन के अलग होने के बाद ट्विटर पर फैंस अब जेन और ब्रैड को फिर से एक साथ देखना चाहते हैं। बता दें कि एंजेलीना से तलाक के बाद ब्रैड पिट भी सिंगल हैं।
बता दें कि हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने एंजेलीना जॉली से तलाक के बाद अपनी एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन से माफी मांगी थी। इस बात के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच सालों पहले बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट एक समय में हॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में गिने जाते थे।