फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Inside Out 2 continues to dominate the box office, surpassing the original film in global earnings

Inside Out 2: बॉक्स ऑफिस पर इनसाइड आउट 2 का दबदबा कायम, कमाई में वैश्विक स्तर पर मूल फिल्म को छोड़ा पीछे

Sat, 29 Jun 2024 11:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Jun 2024 11:04 AM IST
सार

इनसाइड आउट 2 का जलवा टिकट खिड़की पर बरकरार है। फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कमाई के मामले में अब इसने मूल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। महज 16 दिनों में इस फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
 

विज्ञापन
Inside Out 2 continues to dominate the box office, surpassing the original film in global earnings
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एनिमेटेड फिल्म इनसाइड आउट 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। डिज्नी/ पिक्सर की यह फिल्म दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है। गुरुवार तक इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 86.31 करोड़ डॉलर का कलेक्शन कर लिया। कमाई के मामले में इसने अपनी मूल फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। इनसाइड आउट ने 85.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, इसके सीक्वल ने रिलीज के सिर्फ 16 दिनों में ही यह कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अब इनसाइड आउट 2 दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 19वीं एनिमेटेड फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 AD' का जादू दो दिन में ही पड़ा फीका, 'आदिपुरुष' से भी पीछे रह गई फिल्म
विज्ञापन


शीर्ष 10 में बनाई जगह
इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म ने सर्वकालिक एनिमेटेड फिल्म के शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई थी। उसी सूची में यह फिल्म अब नौवें पायदान पर है। यह फिल्म साल 2013 में आई फिल्म फ्रोजन को पीछे छोड़ चुकी है। गुरुवार तक के आंकड़ों की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन 45.13 करोड़ डॉलर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल फिल्म से काफी आगे निकली इनसाइड आउट 2
इतने कम समय में इनसाइड आउट का मूल फिल्म को पीछे छोड़ना वाकई चौंका देने वाली बात है, क्योंकि साल 2015 में आए इसके पहले भाग के कलेक्शन में रूस और जापान के बॉक्स ऑफिस की कमाई भी शामिल थी, लेकिन सीक्वल फिल्म की इन दोनों देशों की कलेक्शन नहीं शामिल है।

इस दिन 100 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कमाई शुक्रवार के आंकड़ों को जोड़कर 90 करोड़ डॉलर के पार पहुंच जाएगी। वहीं, रविवार तक फिल्म के 100 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार को न्यूजीलैंड में भी फिल्म का प्रदर्शन शुरू हो गया। वहां भी इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Sonakshi-Zaheer Iqbal: शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, पति जहीर के साथ पिता का हालचाल लेने पहुंचीं सोनाक्षी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed