बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ भारत में हॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी काफी क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में उनसे जुड़ी एक जानकारी को फैंस जानना चाहते हैं, चाहें बात फिर उनके करियर की हो या फिर उनके टैटूज की। दरअसल हॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवाए हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शरीर पर हिंदी या फिर संस्कृत में लिखे टैटू बनवाए हैं। ऐसे में एक नजर कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर.....
इन विदेशी सेलेब्स ने बनवाया है देसी टैटू, इस सिंगर ने कमर पर लिखवाया है श्लोक
सेलेना गोमेज
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अपने प्रोफेशनल वर्कफ्रंट के साथ ही साथ अपने पर्सनल रिश्तों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं सेलेना के टैटू की बात करें तो उन्होंने अपनी थाई (जांघ) पर ऊं लिखवाया है।
एडम लेविन
मरून 5 बैंड के एडम लेविन के शरीर पर कई टैटू हैं। लेकिन इन सभी टैटूज के बीच में एक टैटू जो सुर्खियों में रहा था वो है संस्कृत शब्द का टैटू। एडम के सीने पर संस्कृत शब्द 'तपस' लिखा है। इसके साथ ही एडम के शरीर पर शेर सहित कई और निशान भी बने हैं।
माइली साइरस
अमेरिकन सिंगर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर माइली साइरस ने भी अपने शरीर पर संस्कृत शब्द का टैटू बनवाया है। बता दें कि माइली के बाएं हाथ की कलाई पर ऊं लिखा है। गौरतलब है कि ऊं का सनातन धर्म के लिए काफी महत्व है। वहीं ऊं से भगवान शिव की भी अराधना की जाती है।
वेनेसा हडजन्स
हाई सकूल म्यूजिकल स्टार वेनेसा हडजन्स ने अपने दोनों हाथों की उंगलियों पर कुछ इस प्रकार से ऊं लिखवाया है कि जब वो नमस्कार करती हैं तो ऊं पूरा हो जाता है। तस्वीर में आप साफ तरीके से देख सकते हैं कि वेनेसा का ये टैटू कितना क्रिएटिव है।