हॉलीवुड हो या बॉलीवुड सिने जगत में फिल्में तो सभी जगह बनती हैं। साथ ही हर फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जाती है, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो दुनिया में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं और एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड सेट कर देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार' के साथ। इसे चीन में दोबारा रिलीज किया गया है।
'अवतार' ने अब तक वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तहत करीब 20 हजार 368 करोड़ रुपए यानी 2.802 बिलियन डॉलर की धमाकेदार कमाई करके सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ अवतार ने 20 हजार 332 करोड़ रुपए यानी 2.797 बिलियन डॉलर का व्यापार करने वाली 'अवेंजर्स एंडगेम' को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा कई और भी मूवीज हैं, जिन्होंने अपने-अपने समय में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
3 of 7
द अवेंजर्स
- फोटो : The Avengers
साल 2015 में डायरेक्टर जॉस व्हेडन द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 'द अवेंजर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 9799.14 करोड़ रुपए बटोरे थे। यह छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। मल्टीस्टारर फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया था। इंडिया में भी इसने अच्छी कमाई की थी।
4 of 7
जुरासिक वर्ल्ड
- फोटो : Jurassic World
साल 2015 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड' की कमाई 10837.46 करोड़ रुपए रही थी। इसके डायरेक्टर कोलिन ट्रेवोरो थे। जुरासिक वर्ल्ड डायनासोर्स एक जानवर द्वारा मचाई गई तबाही पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक पालतू डायनासोर बाहर निकलकर कहर ढाता है। उसे काबू करना और उससे जान बचा पाना सभी के लिए असंभव साबित होने लगता है। इस फिल्म का भारत में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था। सभी बड़े सिनेमाघरों में इसे स्क्रीन मिली थी।
5 of 7
स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस
- फोटो : Star Wars The Force Awakens
'स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस' को भी साल 2015 में ही रिलीज किया गया था, जिसके निर्देशक जेजे अबराम्स थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13368. 37 करोड़ रुपए रहा था। साइंस फिक्शन वाली सुपरहीरो फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 13 हजार 336 करोड़ रुपए का व्यापार किया था।