हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की नई एक्शन थ्रिलर 'बुलेट ट्रेन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म कोटारो इसाका के उपन्यास 'मारिया बीटल' पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी शानदार है। इस फिल्म की कहानी एक प्रशिक्षित हत्यारे लेडीबग (ब्रैड पिट) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो जुर्म की दुनिया को छोड़ना चाहता है। इस बीच कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी हैंडलर (सैंड्रा बुलॉक) उसे टोक्यो से क्योटो जाने वाली बुलेट ट्रेन पर एक ब्रीफकेस लाने के लिए मजबूर देती है। इस फिल्म में आपको कई जबरदस्त मोड़ भी देखने को मिलेंगे।
Hollywood: एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'बुलेट ट्रेन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे ब्रैड पिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन