Heads Of State: प्रियंका चोपड़ा ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर किया पोस्ट, कब और कहां देख सकेंगे ओटीटी पर फिल्म
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हो गए हैं।
प्रियंका ने आज अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज डेट को याद कराते हुए एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'शांत रहें और आगे बढ़ते रहें। #HeadsofState 2 जुलाई को आ रहा है@primevideo पर।'
प्रियंका की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत मजेदार लग रहा है, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता', एक और यूजर ने लिखा,'मुझे लगता है ये फिल्म मजेदार होगी', एक और यूजर ने लिखा,'क्वीन हमेशा की तरह कमाल की हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'अब तक का सबसे बेहतरीन ट्रेलर।'
जॉन सीना के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इदरीस एल्बा का दमदार लुक हर किसी को पसंद आया। हेड्स ऑफ स्टेट' एक मजेदार और धमाकेदार एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Baahubali Re Release: बाहुबली 1 और 2 रोमांचक ट्विस्ट के साथ फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल
'हेड्स ऑफ स्टेट' में अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर की भूमिका में जॉन सीना और यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क की भूमिका में इदरीस एल्बा नजर आएंगे। इस रोमांचक सफर में उनकी मदद करती हैं MI6 की तेज-तर्रार एजेंट नोएल बिसेट के किरदार में प्रियंका चोपड़ा जोनस।
यह भी पढ़ें: Jaat OTT Release Date: 'जाट' ओटीटी रिलीज की तारीख हुई तय, सनी देओल ने खुद किया खुलासा; ऑनलाइन कब और कहां देखें