गायक और अभिनेता हैरी स्टाइल्स आज 27 वर्ष के हो गए। वे पहली बार साल 2010 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने ब्रिटिश टेलीविजन शो ‘द फैक्टर’ के लिए सिंगल गायक के तौर पर ऑडिशन दिया। हैरी के साथ, जैन मलिक, नियाल होरान, लुई टॉमलिंसन और लियाम पायने ने एकल कलाकारों के रूप में ऑडिशन दिया था लेकिन उनमें से कोई भी सफल नहीं हो पाया।
2 of 6
हैरी स्टाइल्स
- फोटो : Twitter
उन्हें घर भेजने की बजाय पांच लड़कों को एक साथ रखा गया और एक बैंड के रूप में परफ़ॉर्मेंस देने के लिए कहा गया। पांचों लड़कों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनिया भर में धाक जमाई। वे आखिरकार 2015 के अंत में अलग हो गए और सिंगल आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर को बढ़ाया।
3 of 6
हैरी स्टाइल्स
- फोटो : Social media
तब से हैरी ने ‘वाटरमेलन शूगर हाई’ और गोल्डन सहित कई धमाकेदार गाने रिलीज किए जो टॉप पर रहे। हैरी को खूब प्रशंसा मिली और उनके काम को सराहा गया। अपने गानों के अलावा हैरी टाइल्स को अपने फैशन सेंस के लिए भी पसंद किया जाता है। वह हाई-एंड कॉट्योर ब्रांड ‘गुच्ची’ के ब्रांड एंबेसडर हैं।
4 of 6
हैरी स्टाइल्स
- फोटो : Twitter
नियोन रंग और बोल्ड प्रिंट जो कि क्लासिक सूट के लिए नहीं चलता वह हैरी की अलमारी में आम बात है और उनके प्रशंसक इसे पसंद भी करते हैं। ये उनपर खूब फबता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि वे काफी बदलाव लाए। लेकिन 70 के दशक से उनका प्यार कपड़ों से झलकता है। वे फ्लेयर्ड और फ्लोरल प्रिंट वाले पैंट व लीग से हटकर पहने गए कपड़े काफी शौक से पहनते हैं। कई बार उन्हें ऐसी चीजें पहने देखा जाता है जिसे महिलाओं से जोड़ा जाता है।
5 of 6
हैरी स्टाइल्स
- फोटो : Social media
हैरी स्टाइल्स ने नवंबर 2020 में भी सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने एक मंच पर रूढ़िवाद को तोड़ते हुए एक मैगजीन के लिए कपड़े पहने। वे उन लोगों के लिए वास्तव में प्रेरणा हैं जो पुरानी रूढ़िवादी जजीरों से जकड़े हैं।