जेम्स बॉन्ड फिल्मों में एजेंट 007 का किरदार निभाने वाले एक्टर डेनियल क्रेग का आज जन्मदिन है। डेनियल की एक्टिंग में बहुत रुचि से और इसके लिए उन्होंने छह साल की उम्र से ही स्कूल के नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया। डेनियल ने 1992 में आई फिल्म ''ड्रामा द पावर ऑफ़ वन'' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। लेकिन डेनियल को ब्रिटिश एजेंट 007 के रूप में ज्यादा याद किया जाता है। जेम्स बॉन्ड की अगली सीरीज ''नो टाइम टू डाय'' में भी डेनियल एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। बतौर ब्रिटिश एजेंट यह उनकी पांचवी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। तो चलिए डेनियल के जन्मदिन पर आपको उनके द्वारा निभाने गए ब्रिटिश एजेंट 007 के किरदार का लुक दिखाते हैं।
{"_id":"5e5cfa0c8ebc3eebb4475c89","slug":"happy-birthday-daniel-craig-here-are-some-looks-of-james-bond","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच बार ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं Daniel Craig, यहां देखें BOND फिल्मों का दमदार लुक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पांच बार ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं Daniel Craig, यहां देखें BOND फिल्मों का दमदार लुक
Mon, 02 Mar 2020 06:19 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
डेनियल क्रेग
- फोटो : ट्विटर
SPECTRE
- फोटो : social media
स्पेक्टर
2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने की वजह से दर्ज है। एमआई 6 एजेंट जेम्स बॉन्ड के रूप में यह डेनियल क्रेग की चौथी फिल्म थी। फिल्म में सात मिनट के एक सीन के लिए काफी बड़ा स्टंट शूट किया गया था। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ था। ये दुनिया के फिल्मी इतिहास का सबसे बड़ा स्टंट सीन था। इसमें तकरीबन 8418 लीटर ईंधन और 33 किलोग्राम विस्फोटक लगाए गए थे। डेनियल ने बिना डुप्लीकेट का सहारा लिए कई बेहद खतरनाक सीन्स खुद ही शूट किए थे।
skyfall
- फोटो : ट्विटर
स्काईफॉल
यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सैम मेंडेस ने किया है। फिल्म में डेनियल का लुक काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का थीन सॉन्ग एडेल ने गाया था जिसके लिए उन्हें ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
the quantum of solace
- फोटो : ट्विटर
'द क्वांटम ऑफ सॉलस'
इस फिल्म में भी बॉन्ड बने डेनियल घरों के ऊपर बाइक दौड़ाते नजर आए थे। यह बतौर ब्रिटिश एजेंट डेनियल की दूसरी फिल्म थी। इसका निर्देशन Marc Forster ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिव्यू नहीं मिला था बावजूद इसके इसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे।
विज्ञापन
casino royale
- फोटो : ट्विटर
कैसिनो रोयाल
जेम्स बॉन्ड के रुप में डेनियल क्रेग ने इसी फिल्म से एंट्री मारी थी। यह 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में डेनियल के साथ एवा ग्रीन भी नजर आई थी।
- 'नो टाइम टू डाई' इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी।