फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Barbie: 'बार्बी' का बनेगा सीक्वल? निर्देशक ग्रेटा गेरविग ने फिल्म के दूसरे भाग को लेकर कही यह बड़ी बात

Mon, 31 Jul 2023 06:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 31 Jul 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Greta Gerwig Talks about Barbie Sequel Said She Has no Plan for Second part
ग्रेटा गेरविग - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्बी' इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स  ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स से इसकी निर्देशक ग्रेटा गेरविग भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म ने अपने पहले ही वीकएंड में फिल्म ने सभी अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनियाभर में 162 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की। 


Bigg Boss Ott 2: अभिषेक मल्हान ने जिया को घुटने पर बैठकर पहनाई रिंग, दोनों का रोमांस देख घरवालों के उड़े होश

Greta Gerwig Talks about Barbie Sequel Said She Has no Plan for Second part
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया

यह ग्रेटा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई  है। उम्मीद जताई जा रही है कि बार्बी जल्द ही एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा छू लेगी। इसने अपनी रिलीज के केवल एक सप्ताह में $580 मिलियन की कमाई कर ली है।

Greta Gerwig Talks about Barbie Sequel Said She Has no Plan for Second part
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की भारी सफलता के बाद मेकर्स और पटकथा लेखकों, ग्रेटा गेरविग (जिन्होंने निर्देशन भी किया) और नूह बाउम्बाच से  दर्शक इसकी अगली  कड़ी लिखने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में ग्रेटा ने इस फिल्म के सीक्वल पर खुलकर बात की। एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास इसके सीक्वल की कोई योजना है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि उनकी सीक्वल की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Greta Gerwig Talks about Barbie Sequel Said She Has no Plan for Second part
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने स्पष्ट किया, "इस समय मेरे पास बस यही है। मुझे हर फिल्म के अंत में ऐसा महसूस होता है, जैसे मेरे पास कभी कोई दूसरा विचार नहीं होगा और वह सब कुछ जो मैं कभी करना चाहती थी, मैंने कर दिया। मैं किसी और के सपने को कुचलना नहीं चाहूंगी, लेकिन मेरे लिए इस समय मैं पूरी तरह से शून्य पर हूं।" 

विज्ञापन
Greta Gerwig Talks about Barbie Sequel Said She Has no Plan for Second part
बार्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

ग्रेटा ने यह भी विस्तार से बताया कि इस फैंटसी ड्रामा को मिल रहे प्यार को देखकर उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बार्बी का जश्न मनाने के लिए हर जगह लोगों को गुलाबी रंग पहने हुए देखकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने एक दिलचस्प तथ्य का भी खुलासा किया कि फिल्म से कई दृश्यों को काटना पड़ा, क्योंकि ऐसा न करने पर यह पांच घंटे की हो जाती।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: पहले वीकएंड पर फिल्म ‘83’ से कम रही रॉकी की कमाई, अब निगाहें मंडे टेस्ट पर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed