क्रिस्टीना एंजेलबर्ट ने बताया कि वह 16 साल की उम्र में पहली बार वुडी एलन से न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां में मिली थी। उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि उस वक्त वह हरे रंग की आंखों के साथ एक हाई स्कूल की छात्रा थी। तब मुझे मॉडलिंग करना मेरा सपना था। जबकि वुडी एलन 41 साल के थे। मुलाकात से पहले ही उनकी फिल्म 'स्लीपर' हिट हो चुकी थी। इसके साथ ही जल्द ही उनकी दो सबसे बड़ी फिल्में 'एनी हॉल' और 'मैनहट्टन' रिलीज होने वाली थी।
2 of 5
वुडी एलन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर वुडी एलन ने कहा है कि नई डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला के निर्माताओं को 'सच्चाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी'। उन्होंने परियोजना को झूठ के साथ काम करने वाली हैचेट बताया। इस सीरिज को निर्देशक एमी ज़ीरिंग और किर्बी डिक द्वारा बनाया गया है।
3 of 5
वुडी एलन-डायलन फैरो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब वुडी पर आरोप लग रहे हैं, इससे पहले साल 2014 में फिल्मकार एलन और मिया फैरो द्वारा गोद ली गई पुत्री डायलन फैरो ने एलन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उनके खिलाफ आवाज उठाई। जिसके बाद न्यूयॉर्क टाइम्स के एक कॉलम में 78 वर्षीय एलन ने लिखा है कि 1992 में अपनी गोद ली हुई बेटी डायलन का उन्होंने कभी शारीरिक शोषण नहीं किया है। एक दिन वह जरूर समझेगी कि उसने प्यार करने वाले पिता को धोखा दिया है।
4 of 5
ग्रेटा गेर्विंग
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं एलन के साथ काम कर चुके कुछ अन्य कलाकारों ने भी उनके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। 'टू रोम विद लव' में एलन के साथ काम कर चुकीं और 'लेडी बर्ड' की लेखिका और निर्देशक ग्रेटा गेर्विंग का भी कहना था कि, अगर उन्हें यह पता होता तो वह उनके (वुडी एलन के) साथ काम नहीं करतीं।
5 of 5
वुडी एलन
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे कहा कि उन्होंने साथ दोबारा काम नहीं किया और भविष्य में भी उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी। इसके अलावा एलन की 'ए रेनी डे इन न्यूयार्क' में मुख्य कलाकार टिमोदी कैलामेट ने भी अपने बयान में कहा था कि, वह इस फिल्म का पूरा वेतन टाइम इज अप, न्यूयार्क स्थित एलजीबीटी केन्द्र और यौन अपराध निरोधक संगठन आरएआईएनएन को दान कर देंगे।