फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fifty Shades of Grey Actor Jamie Dornan's Father Dr Jim Dornan Passes Away Due To Covid-19

श्रद्धांजलि: 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' के अभिनेता जेमी डॉर्नन के पिता का कोविड-19 से हुआ निधन

Tue, 16 Mar 2021 05:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Fifty Shades of Grey Actor Jamie Dornan's Father Dr Jim Dornan Passes Away Due To Covid-19
जेमी डॉर्नन के पिता जिम डॉर्नन - फोटो : Instagram

हॉलीवुड एक्टर जेमी डॉर्नन के पिता और स्त्री रोग विशेषज्ञ जिम डॉर्नन का कोविड-19 के कारण 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिम डॉर्नर एनआईपीएएनसी में राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते थे। एनआईपीएएनसी ने जिम के निधन की खबर इंस्टाग्राम पर देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


एनआईपीएएनसी ने लिखा, 'यह बहुत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि एनआईपीएएनसी के प्रोफेसर जिम डॉर्नन का 15 मार्च को यूएई में निधन हो गया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसूति-विज्ञान और स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्ध थे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'बीस साल पहले जिम ने एनआईपीएएनसी के साथ अपना सफर शुरू किया था। जब उनकी पहनी पत्नी लोर्ना का निधन हुआ था। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार, समीना, लीसा, जेस और जेमी के साथ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिम डॉर्नन ने उल्स्टर विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान के पद पर काम किया था। इसके पहले उन्होंने क्वींस विश्वविद्यालय बेलफास्ट में भ्रूण चिकित्सा में ल्यूकेमिया और लिम्फोमा के संरक्षक के रूप में कार्य किया था।


जेमी डोर्नन के बारे में बात करें तो अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनके अभिनय को लोगों ने फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' में काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उन्होंने क्रिश्चियन ग्रे की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed