हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका डेमी लोवाटो की अश्लील (न्यूड) तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। खबर है कि डेमी लोवाटो की ये तस्वीरें उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की वजह से लीक हुई हैं। उनकी अश्लील तस्वीरें जैसे ही वायरल हुईं तो उनके फैंस बुरी तरह के भड़क गए और डेमी लोवाटो को समर्थन देने लगे।
2 of 5
Demi Lovato
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट लॉस एंजेलिस की खबर के अनुसार डेमी लोवाटो का Snapchat अकाउंट गुरुवार दोपहर को हैक हो गया था, जिसके बाद उनकी Snapchat स्टोरी में उनकी अश्लील तस्वीरें नजर आने लगीं। डेमी लोवाटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का पता उनके फैंस के जरिए पता चला, जिसके बाद तस्वीरों को डिलीट किया गया।
Snapchat हैक होने के तुरंत बाद ही स्टार की पब्लिसिटी टीम ने उनकी तस्वीरें हटानी शुरू कर दीं। अब उन सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया गया है। वहीं अपनी पसंदीदा गायिका डेमी लोवाटो की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक होते ही फैंस भड़ गए और उनका अकाउंट हैक करने वालों की आचोलना करने लगे। इस साल की शुरुआत में डेमी लोवाटो अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने की वजह से सुर्खियों में थीं।
4 of 5
Demi Lovato
- फोटो : file photo
अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों द्वारा रैपर 21 सैवेज की गिरफ्तारी पर टिप्पणी के कारण डेमी लोवाटो को आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते अभिनेत्री-गायिका डेमी लोवाटो ट्विटर से हट गयी थी। ‘2019 सुपर बाउल’ फुटबॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कलाकार पर टिप्पणी कर गायिका विवादों में घिर गयीं, जिन्हें अमेरिकी आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन अधिकारियों ने अटलांटा में एक अभियान चलाकर हिरासत में लिया था।
रैपर 21 सैवेज निर्वासन का सामना कर रहे थे। ग्रैमी के लिये नामित रैपर 2005 में ब्रिटेन से अमेरिका आये थे, लेकिन वीजा की अवधि खत्म होने के एक साल बाद भी वह अमेरिका में ही रह रहे थे। रैपर की गिरफ्तारी की खबर पर चुटकी लेते हुए लोवाटो ने ट्वीट किया, ‘‘अब तक 21 सैवेज मीम मेरे लिये सुपर बोल का पसंदीदा हिस्सा रहे हैं।’’ इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस टिप्पणी की निंदा की। लोवाटो ने इस पर अपनी सफाई देते हुए अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था।
पढ़ें: लेडी गागा को गोद में उठाते ही स्टेज से नीचे गिरा फैन, देखिए वीडियो और जानें क्या है पूरा मामला?