एक्शन और रोमांच से भरपूर सुपरहीरो फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की शानदार अदाकारी से सजी इस फिल्म को भारतीय दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। तीन दिन में फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की है। रविवार को फिल्म की कमाई 50 करोड़ रुपये के पार चली गई। चलिए 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Nayanthara: ‘गुड़हल की चाय’ वाली पोस्ट हटाने के बाद नयनतारा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, ‘मूर्खों से…’
2 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ओपनिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से फिल्म की टिकट बिक्री में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की जोड़ी लोगों को सिनेमाघरों तक खीेचने में सफल रही है। भारत में मार्वल की फिल्मों ने हमेशा धूम मचाया है और डेडपूल एंड वूल्वरिन ने इस परंपरा को कायम रखा है। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, सोमवार को कामकाज वाला दिन होने के बावजूद इस फिल्म ने अन्य फिल्मों की तुलना में अच्छा कारोबार किया है। चौथे दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक टिकट खिड़की पर चार करोड़ 40 लाख रुपये बटोर लिए थे। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70.35 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है।
4 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत के अलावा अन्य देशों में भी डेडपूल एंड वूल्वरिन को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दुनियाभर में यह आर-रेटेड श्रेणी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 43.83 करोड़ डॉलर से अपनी शुरुआत कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। कमाई के मामले में यह डेडपूल, डेडपूल 2 और जोकर से कहीं आगे चल रही है।
5 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा से मिलने पहुंचीं शबाना आजमी, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार- खाला संग नई मां और बेबी