मशहूर ब्रिटिश सिंगर और गीतकार एडेल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनका एलबम '19' रिलीज हुआ और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। एडेल अब तक 15 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड भी जीते हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए बात करते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पलों की ...
2 of 7
एडेल
- फोटो : सोशल मीडिया
एडेल के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक था जब साल 2011 में उनकी तस्वीर यूके वोग मैग्जीन के कवर पेज पर छपी थी। और होता भी क्यों नहीं, कई लोग इस प्रतिष्ठित मैग्जीन पर अपनी फोटो छपवाने के लिए क्या कुछ नहीं करते और उन्होंने यह कर दिखाया था।
3 of 7
एडेल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में एडेल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। यह भी उनके सफलता के पन्नों में जुड़ गया।
4 of 7
एडेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एडेल ने 'समवन लाइक यू' गाना लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। और अब एडेल एक ब्रेकअप स्टार के रूप में जानी जाती हैं। बता दें कि एडेल ने रॉयल एलबर्ट हॉल में भी इस गाने पर अपनी प्रस्तुति दी थी और वहां मौजूद सभी लोग उस समय भावुक हो गए थे। यह एडेल के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में से एक था।
5 of 7
एडेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एडेल लौटीं फिर अपने नए एलबम '21' से। इसका एक गाना 'समवन लाइक यू' उन्होंने लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। इस गाने के बाद से उन्हें ब्रेकअप स्टार कहा जाने लगा क्योंकि वह खुद भी इन्हीं परिस्थितियों का सामना कर रही थीं और उनके गाने से लोग खुद को जोड़ पाते थे।