फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood: हॉलीवुड की इन फिल्मों को भारत में मिला भरपूर प्यार, बॉक्स ऑफिस पर हुई छप्परफाड़ कमाई

Thu, 25 Jul 2024 12:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Before Deadpool and Wolverine release know about highest grossing hollywood movies in india
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है। अन्य देशों के अलावा इस फिल्म को लेकर भारतीय फैंस में भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर तगड़ा कारोबार कर सकती है। इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच आज हम आपको उन पांच हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की है।

Before Deadpool and Wolverine release know about highest grossing hollywood movies in india
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अवतार द वे ऑफ वॉटर

अवतार द वे ऑफ वॉटर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में शीर्ष पर है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसने पहले सप्ताहांत पर 129 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म ने भारत में 391.4 करोड़ का कलेक्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब तक नहीं पहुंच सकी थी।

Before Deadpool and Wolverine release know about highest grossing hollywood movies in india
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एवेंजर्स एंडगेम

सुपरहीरोज से सजी फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। दरअसल, अवतार 2 के आने से पहले यह भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली हॉलीवुड फिल्म थी। रिलीज के समय फिल्म को लेकर लोगों में गजब की दीवानगी देखने को मिली थी। फिल्म ने भारत में कुल 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Deadpool and Wolverine release know about highest grossing hollywood movies in india
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर

इस सूची में तीसरे नंबर पर एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर है। यह फिल्म 27 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 227.43 करोड़ था। भारत में मावर्ल सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है। यही वजह है कि एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाती हैं।

विज्ञापन
Before Deadpool and Wolverine release know about highest grossing hollywood movies in india
स्पाइडर नो वे होम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
स्पाइडर नो वे होम

स्पाइडर-मैन: नो वे होम ने भारत में अपने दमदार प्रदर्शन से दिग्गजों को भी चौंका दिया था। यहां इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया गया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 218.41 करोड़ की शानदार कमाई की थी। यह देश में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed