फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame will not end the world of superheros announcement of the arrival of new superheroes

खत्म नहीं होगी सुपरहीरोज की दुनिया, सियोल में नए सुपरहीरोज के आगमन का एलान

Mon, 15 Apr 2019 02:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Apr 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame will not end the world of superheros announcement of the arrival of new superheroes
Avengers Endgame
जबसे थानोस ने एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर फिल्म में धरती की आधी आबादी खत्म की है, इसकी अगली कड़ी एवजेंर्स- एंडगेम का सिनेमा के शौकीनों का हर दिन इंतजार रहा है। फिल्म के निर्माता और निर्देशकों ने एवेंजर्स सीरीज के चाहने वालों को यहां दो खुशखबरियां एक साथ दीं। पहली तो ये कि ये फिल्म देखने के लिए इस बार रूमाल लेकर आने की जरूरत नहीं है और दूसरी ये कि मार्वेल स्टूडियोज के सुपरहीरोज की दुनिया खत्म होने नहीं जा रही।
विज्ञापन


एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों (एपैक) के पत्रकारों की मौजूदगी में सियोल में हुई इस प्रेस कांफ्रेंस में हिंदी समाचार पत्रों की नुमाइंदगी अमर उजाला ने की। रविवार को अमर उजाला को इन सितारों से अलग से बात करने के लिए भी आमंत्रित किया। इन पत्रकारों को फिल्म के कुछ अंश खासतौर से दिखाए गए और उनकी प्रतिक्रियाएं भी फिल्म निर्माताओं ने जानी।
विज्ञापन

सोमवार की तकरीबन आठ डिग्री सेल्सियस तापमान वाली सुबह सियोल के फोर सीजन्स होटल में फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के निर्माता केविन फैजी, निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो के अलावा फिल्म के मुख्य कलाकारों राबर्ट डाउनी जूनियर, ब्री लारसन और जेरेमी रेनर ने फिल्म के अपने अनुभवों के बारे में बातें की।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा कि पिछले 10 साल में वह और उनके साथी कलाकारों की जिंदगियां बदली हैं और इन 21 फिल्मों ने एक तरह के नए परिवार और रिश्ते को जन्म दिया। जेरेमी रेनर ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी गाथा को दस साल तक फॉलो करते रहना आसान नहीं होता। ये देखकर खुशी होती है कि ऐसी किसी फिल्म सीरीज को दुनिया भर में इतना प्यार मिला। 
विज्ञापन

मार्वेल स्टूडियोज की पिछली फिल्म कैप्टन मार्वेल से एवेंजर्स सीरीज में शामिल हुई ब्री लारसन ने कहा कि उन्होंने एवेंजर्स एंडगेम की शूटिंग कैप्टन मार्वेल की शूटिंग से पहले खत्म कर ली थी। एवेंजर्स सीरीज में महिला सुपरहीरो की भागीदारी बढ़ने के सवाल पर उन्होंने इसे समय की जरूरत बताया और खुद के इस तरह के किरदार करने को अपना सौभाग्य। फिल्म के निर्देशक एंथनी रूसो ने कहा कि एवेंजर्स एंडगेम तीन घंटे एक मिनट लंबी फिल्म है और चूंकि इस फिल्म में पिछली 21 फिल्मों का अंतिम पड़ाव दिखने जा रहा है तो वह चाहेंगे कि लोग फिल्म देखने के दो तीन घंटे पहले कुछ खाए पिएं नहीं इससे फिल्म के बीच में ब्रेक के लिए नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

थानोस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में उसे जीतते देखना किसी को अच्छा नहीं लगा लेकिन यही जीवन है क्योंकि जीवन में तमाम ऐसे मौके आते हैं जब बुरे लोग हमसे जीत जाते हैं।मार्वेल स्टूडियोज के प्रेसीडेंट केविन फैजी जिनके नाम 10 साल में 21 सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है, ने कहा कि मार्वेल स्टूडियोज के सुपरहीरोज आगे भी इंसानियत के पाठ पढ़ाते रहेंगे और अपने इस सफर में मार्वेल नए नए सुपरहीरोज को आगे भी दर्शकों के सामने लाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed