मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म भारत में पहले दिन कारोबार के लिहाज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस आंकड़े से फिल्म को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिज्नी इंडिया के अधिकारी भी हतप्रभ हैं।
2 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
फिल्म के पहले दिन 50 करोड़ रुपए कमाने का अनुमान लगाया जा रहा था, फिल्म ने इस आंकड़े को भी शुक्रवार को ही पार कर लिया। सिर्फ 2,845 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने अपने शोज के चलते ये कारोबार किया।
3 of 5
avengers endgame
- फोटो : amar ujala
तमाम सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म के पहले शो सुबह चार बजे से शुरू हुए जो रात दो से तीन बजे तक चलते रहे। लगातार चौबीस घंटे के शोज का भी एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिकॉर्ड बनाया है। डिज्नी इंडिया से मिले आकंड़ों के मुताबिक फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन कुल 63 करोड़ 21 लाख रुपये का कलेक्शन भारत में किया।
4 of 5
Avengers
- फोटो : file photo
थिएटर्स का खर्च निकालने के बाद फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ 10 लाख रुपये की नेट कमाई की। फिल्म को पूरी दुनिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। साल 2008 में फिल्म आयरनमैन से शुरू हुई एवेंजर्स की ये कहानी सीरीज की 22वीं फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में अपने मुकाम पर पहुंची है।
5 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
एवेंजर्स एंडगेम इस सीरीज की पहली फिल्म है जिसमें अब तक पर्दे पर दिखे सारे एवेंजर्स एक साथ पर्दे पर आए हैं। सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में खलनायक थानोस ने दुनिया की आधी आबादी के साथ-साथ तमाम एवेंजर्स को भी धूल में बदल दिया था। एवेंजर्स एंडगेम में एंटमैन की एंट्री सबकुछ बदल देती है। उसके सुझाए क्वांटम फिजिक्स के फॉर्मूले पर आयरनमैन काम करता है और समय में पीछे जाकर ये एवेंजर्स एक नया कमाल कर देते हैं।