फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 02 Nov 2022 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Nov 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
Avatar the Way of Water new Trailer Release Fans Reaction on James Cameron Film
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' का नया ट्रेलर आ चुका है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से ही इंतजार था। फिल्म की कहानी साल 2009 में आई 'अवतार' के आगे की होगी। बता दें कि पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। अब 13 साल के बाद इस फिल्म का दूसरा भाग एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने किंग खान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की बताई वजह, बोले- पठान फिल्म नहीं बल्कि...

Avatar the Way of Water new Trailer Release Fans Reaction on James Cameron Film
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भाग की तरह  फिल्म के किरदार वहीं रहेंगे लेकिन इस बार लोगों को पहले से ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस बार पानी की अलग दुनिया से लोगों को रूबरू कराएगी। इस फिल्म का नया ट्रेलर अवतार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। ट्रेलर में पैंडोरा की दुनिया के शानदार विजुअल इफेक्ट्स देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
Rambha : एक्सीडेंट के बाद फैंस से मिले प्यार को देख भावुक हुईं रंभा, पोस्ट साझा कर कहा- धन्यवाद

Avatar the Way of Water new Trailer Release Fans Reaction on James Cameron Film
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर के सामने आने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, '13 साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। इसे पहले दिन ही देखूंगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार....।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस ट्रेलर पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Karan Johar: किंग खान के बर्थडे पर करण ने साझा किया पहली मुलाकात का किस्सा, इस फिल्म के सेट पर मिले थे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar the Way of Water new Trailer Release Fans Reaction on James Cameron Film
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन जेम्स कैमेरॉन ने किया है। इसके पहले भाग को भी उन्होंने ही निर्देशित किया था। रिलीज के बाद अवतार ने दुनियाभर में जमकर कमाई की थी। अब निर्माता इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस पर वैसे ही प्रदर्शन पर की उम्मीद कर रहे हैं।
Tv Couples: शादी से ज्यादा इन सितारों के टूटते रिश्तों ने बटोरीं सुर्खियां, तलाक को लेकर खूब मचा बवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed