साल 2022 में रिलीज होने वाली हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ शुक्रवार को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दुनियाभर में फैले 'अवतार' के फैंस इस फिल्म का पिछले 13 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पहले दिन इस फिल्म को भारत में भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन जहां अभी तक आपने 'अवतार 2' को बनाने में जेम्स कैमरून को कितनी मेहनत करनी पड़ी थी उसके बारे में सिर्फ सुना है, वहीं अब मेकर्स ने फैंस को अपनी 13 साल पहले की गई मेहनत यानी 'अवतार' की शूटिंग को देखने का मौका दिया है। हवा में लटकती दुनिया को फिल्माने में निर्देशक और उनकी टीम को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसकी एक झलक उन्होंने इसके बीटीएस वीडियो को साझा करके दिखाई है।
Avatar 2: 'अवतार द वे ऑफ वाटर' के धमाल के बीच वायरल हुआ 'अवतार' का बीटीएस वीडियो, देख फैंस बोले लाजवाब
समुद्र और उसके बीच बसी नावी की नीली दुनिया से रूबरू कराने वाली 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' को अपनी इमेजिनेशन से फिल्मी पर्दे तक लाने में जेम्स कैमरून को 13 साल तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। दरअसल, इस फिल्म में दिखाई गई पानी की दुनिया को फिल्माने के जेम्स को वह सब करना पड़ा था, जो आज से पहले किसी भी निर्देशक ने नहीं किया है। 'अवतार 2' में हर चीज को इतनी बारीकी से दिखाया गया है कि लोग पल भर के लिए भी स्क्रीन से अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। 400 मिलियन डॉलर बजट में बनी इस फिल्म को शूट करने में मेकर्स को बहुत से पापड़ बेलने पड़े है, लेकिन इस बीच निर्माताओं ने 'अवतार' के सीन्स कैसे शूट किए थे उसकी झलक देख सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल, द एकेडमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के इकराना की सवारी करने और लड़ाई की शूटिंग को बड़ी पास से दिखाया गया है।
Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना की शादी में नहीं थी भाई की रजामंदी? वायरल पोस्ट में रिश्ते से दिखे नाखुश
सामने आए बीटीएस वीडियो में जेम्स कैमरून की 'अवतार' के बहुत से सीन्स की शूटिंग को दिखाया गया है। एक सीन वह है, जब फिल्म की नायिका नतिरी जेक सली को उसका इकराना चूज करना सिखा रही है, वहीं दूसरा सीन वह है जब पहली बार फिल्म के नायक पैंडोरा के जंगलों में उतरते हैं। कैमरून की फिल्मों की खासियत यह है कि उन्होंने अपने स्टार्स से लेकर फिल्म में दिखाए गए जीव-जंतुओं के चेहरे के भावों को बड़े ही बेहतरीन ढंग से फिल्माया है। इन सभी चीजों को करने के लिए जेम्स ने तरह-तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो देखकर लोगों के मुंह से सिर्फ जेम्स कैमरून के लिए लाजवाब निकल रहा है।
'अवतार' का यह बिहाइंड द सीन वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग लगातार 'अवतार' के निर्देशक और फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बात करें, बीते दिन रिलीज हुई इस फिल्म की दूसरी कड़ी के कलेक्शन की तो, 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है। फिल्म ने पहले दिन 38 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।
Box Office Report: दृश्यम 2 की कमाई में 'अवतार 2' की सेंध, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रहा इस फिल्म का राज